होम / TESLA के फाउंडर Elon Musk बने Twitter के नए मालिक, जानिए कितने में हुई केश डील

TESLA के फाउंडर Elon Musk बने Twitter के नए मालिक, जानिए कितने में हुई केश डील

• LAST UPDATED : April 26, 2022

TESLA के फाउंडर Elon Musk बने Twitter के नए मालिक, जानिए कितने में हुई केश डील

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

TESLA CEO Elon Musk : TESLA के सीईओ एलन मस्क 25 अप्रैल 2022 यानि सोमवार ट्वीटर (Twitter) के नए मालिक बन गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है की मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर यानी 3368 अरब रुपए की कीमत देकर ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। मस्क को ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4148 रुपए) की कीमत चुकानी होगी।

ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने रात 12 बजकर 24 मिनट पर एक प्रेस रिलीज में मस्क के साथ हुई डील के बारे में जानकारी दी। वहीं ट्वीटर के खरीदे जाने के बाद कंपनी के मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल(Parag Agarwal) की विदाई की भी बाते होने लगी हैं। हालांकि अभी ऐसा होने या नहीं होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अगर Parag Agarwal की हुई विदाई तो इतनी मिलेगी राशि

TESLA CEO Elon Musk

हालांकि अभी कोई तय नहीं है न ही इसकी कोई ठोस जानकारी है। लेकिन यदि ट्वीटर के मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल की विदाई होती है। तो उन्हें 4.2 करोड़ डॉलर यानि लगभग 321.6 करोड़ रुपये मिलेंगे। पराग की अगर कंपनी बिकने के 12 महीने के अंदर कंपनी से छुट्टी होती तो उन्हें लगभग 4.2 करोड़ डॉलर मिलेंगे।

जाने क्या हो सकती है पराग की विदाई वजह

अप्रैल महीने की शुरुआत से ही एलॉन मस्क ट्विटर को खरीदने की कोशिश कर रहे थे। कंपनी को खरीदने से पहले ही उन्होंने इस महीने की शुरूआत में कंपनी के 9.2% स्टोक खरीद लिए थे। इसके साथ ही उन्होने 14 अप्रैल को सिक्योरिटी फाइलिंग में यह भी कहा था कि उन्हें ट्वीटर के मौजूदा मैनेजमेंट में भरोसा नहीं है। यह नहीं इसके अलावा भी उन्होंने लगातार ट्विटर की पॉलिसी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। यही कारण है कि कंपनी से पराग अग्रवाल की विदाई की बाते होने लगी हैं।

पराग पिछले साल नवंबर में बने थे CEO

पराग अग्रवाल को पिछले साल ही नवंबर में ट्वीटर का सीईओ नियुक्त किया गया था। वहीं ट्विटर प्रॉक्सी के मुताबिक साल 2021 के लिए उनका कुल कंपनसेशन 3.04 करोड़ डॉलर था, जिसमें ज्यादातर स्टॉक अवॉर्ड के रूप में मिला था।

ये भी पढ़े : जानिए आज इतना सस्ता हुआ सोना-चांदी

Connect With Us : Twitter Facebook