होम / Shivratri Special Thandai Recipe: इस शिवरात्रि घर पर बनाएं शिव की प्रिय ठंडाई

Shivratri Special Thandai Recipe: इस शिवरात्रि घर पर बनाएं शिव की प्रिय ठंडाई

• LAST UPDATED : February 18, 2023

इंडिया न्यूज़, Shivratri Special Thandai Recipe :  इस साल भोलेनाथ का महापर्व शिवरात्रि 18 फरवरी को सारे देश में मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। तब से इसे हर साल शिवरात्रि के पर्व के रूप में मनाया जाता है इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त उनकी पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन भक्त भगवान भोलेनाथ को उनकी पसंद की चीजे भोग में अर्पित करते हैं और फिर उसका सेवन करते हैं। भगवान शिव को ठंडाई प्रिय है। इसलिए महाशिवरात्रि के मौके पर लोग ठंडाई बनाते हैं और सभी इसका सेवन करते हैं। अगर आप भी इस महाशिवरात्रि घर पर ठंडाई बनाना चाहते हैं तो यहां ठंडाई बनाने की आसान रेसिपी बताई जा रही है।आइए जानते हैं:-

Shivratri Special Thandai Recipe

ठंडाई बनाने के लिए सामग्री

  • हरी इलायची के बीज
  • आधा चम्मच सौंफ
  • आधा चम्मच पिसी काली मिर्च
  • आधा चम्मच पिसा धनिया, खरबूजे की बीज
  • पिसा हुआ बादाम
  • गुलाब जल की पत्तियां
  • दूध।

Shivratri Special Thandai

ठंडाई बनाने की विधि

ठंडाई बनाने के लिए एक तवे पर हरी इलायची, सौंफ, काली मिर्च, धनिया, खरबूजे के बीज और बादाम लें।
अब इस भुने मसाले को करीब दो घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
भीगे हुए मसाले को मिक्सी में डालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
अब ठंडाई पेस्ट में दूध मिला लें।
अब इस लिक्विड को मलमल के कपड़े में छान लें।
अब इसे ठंडा करके ऊपर से गुलाब की पत्तियों से गार्निश कर के सर्व करें।

यह भी पढ़ें : Benefits Of Consuming Hing : जानिए हिंग के सेवन से क्या फायदे मिलते हैं

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox