होम / These Things Will Keep You Cool : जानिए इन चीजों के बारे में जो गर्मियों में आपको रखेंगे कूल

These Things Will Keep You Cool : जानिए इन चीजों के बारे में जो गर्मियों में आपको रखेंगे कूल

• LAST UPDATED : April 15, 2023

इंडिया न्यूज, These Things Will Keep You Cool : गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है एैसे में हमें गर्मी से बचने के लिए ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि गर्मी की वजह से हमारे शरीर पर बहुत प्रभाव पड़ता है। शरीर में पानी की कमी से लू लगना, उल्टी और दस्त जैसी बिमारियों का खतरा हो जाता है।

जिससे डॉक्टरों के चक्कर काटने पड़ते हैं और जेब पर इसका असर पड़ता है। इसके बारे में आज हम आपसे जो जानकारी साझा कर रहें हैं वो आपको इन खतरों से बचा सकती हैं। हम गर्मी में उन चिजों का सेवन कर सकते हैं जो हमारे शरीर को अंदर से ठंडा रखती हैं और हमें गर्मी से होने वाले नुकसान से बचा सकती हैं। आइए जानते हैं:-

आंवला देता है शरीर को ठंडक

AMLA

आंवला में लाभकारी आयुवैदिक गुण हैं, वात और पित्त दोष दोनों को संतुलित रखता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। आंवला के सेवन से कफ भी दूर होता है। गर्मियों में कच्चे आंवले का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।लू या चिलचिलाती हवा से शरीर को होने वाले नुकसान से आंवला बचाता है। गर्मियों में आप आंवला का जूस, कच्चा, अचार, आंवला पाउडर या मुरब्बे का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कई समस्याओं को कम करता है गुलकंद

gulkand

 

गर्मी के मौसम में थकान, सुस्ती और शरीर मे जलन व खुजली की समस्या भी हो जाती है। इसके अलावा गर्मियों में एसिडिटी, पेट फूलने के कारण पेट में जलन भी हो सकती है। गर्मियों में होने वाली इन परेशानियों से राहत पाने के लिए गुलकंद का सेवन करना चाहिए। गुलकंद आंतों और पेट की समस्या से राहत पहुंचाता है।

सेब का सिरका

सोने से पहले जरूर पीएं सेब का सिरका, होंगे ये 7 फायदे - 7-benefits-of-apple-cider-vinegar-you-must-drink-before-sleeping - Nari Punjab Kesari

गर्मियों में अगर लू लग जाए तो शरीर मे मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है। गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने से शरीर में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल की मात्रा काफी कम हो सकती है। इससे बचाव और मिनरल की कमी को पूरा करने के लिए सेब के सिरके का सेवन करें। सेब का सिरका सेहत के लिए फायदेमंद है। रोजाना दिन में दो बार दो चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिलाकर सेवन करें।

बेल का जूस

Bael-Fruit-Juice

आयुर्वेद के मुताबिक, गर्मियों में बेल के शरबत को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। बेल में विटामिन सी और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। बेल के शरबत के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। बेल का शरबत लू और सूखेपन से बचाव करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। गर्मियों में होने वाली शारीरिक समस्याओं से राहत चाहते हैं तो रोजाना दो बार बेल के जूस का सेवन खाना खाने से पहले करें।

 

यह भी पढ़ें : Use Toothpaste For Cleaning : जानिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल आप और किस काम के लिए कर सकते हैं

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags: