Tips To Adjust In In-Laws house : क्या आपको भी ससुराल में एडजस्ट करना लग रहा है मुश्किल तो ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

इंडिया न्यूज़, Tips To Adjust In In-Laws house : शादी के बाद हर लड़की को अपने मायके को छोड़ कर ससुराल में आकर नया जीवन शुरू करना पड़ता है। नए परिवार को अपनाने में उसे कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है खास कर सास ससुर के साथ कैसे बिहेव करना है। अलग नजरिए और सोच की वजह से कई बार रिश्ते उलझने लगते है।

कभी-कभी तनाव इतना अधिक बढ़ जाता है कि रिश्ते टूटने की कगार पर आ जाते हैं। लेकिन ऐसे में रिश्तों में दूरी बढ़ाने से बेहतर है कि आप उन्हें मजबूत बनाने के प्रयास करें। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने रिश्तों की दूरियां कम कर सकती। आइए जानते हैं:-

मायके से तुलना न करें

अमूमन नए घर में सामजस्य बिठाने या फिर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिश्ता बेहतर ना बन पाने की वजह सोच का अंतर होता है। उम्र, परंपराओं और रीति-रिवाजों और विचारों में कभी भी दो परिवार एक जैसे नहीं होते हैं। इसलिए, अगर आप हर चीज की तुलना अपने मायके से करेंगी तो ऐसे में सास-ससुर के साथ आपके रिश्तों में हमेशा ही तनाव बना रहेगा। इसलिए, सास-ससुर से तालमेल बिठाने के लिए उनकी सोच, परंपराओं और रीति-रिवाजों को समझने की कोशिश करें।

पार्टनर से करें बात

अधिकतर घरों में सास-ससुर के साथ रिश्तों में खटास की मुख्य वजह कभी-कभी पावर गेम भी होता है। बेटे या पति से अधिक महत्व पाने के लिए सास-बहू के बीच हमेशा ही एक कोल्ड वार चलती रहती है। अगर आपको भी लगता है कि आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो इस सिचुएशन में आप अपने पार्टनर की मदद लें। आप दोनों मिलकर यह तय कर सकते हैं कि पैरेंट्स को इस तरह की इनसिक्योरिटी से कैसे बाहर निकाला जाए। जब आप ऐसा करती हैं तो परिवार के सभी सदस्यों के बीच आपसी रिश्ता सुधरता है।

दूसरों को अपनी समस्या बताने की बजाए खुलकर बात करें

कई बार हम अपनी समस्याएं या उलझन दूसरों के साथ शेयर करती हैं और जब वहीं बातें सास-ससुर के पास तक पहुंचती हैं तो उनका पूरा अर्थ ही बदल चुका होता है। ऐसे में रिश्तों में तनाव कम होने के स्थान पर और भी अधिक बढ़ता ही जाता है। ऐसे में रिश्तों में सौहार्द बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात करें।

ऐसे में आपको आपसी मतभेदों को दूर करने में मदद मिलती है। आपको यह समझ में आता है कि आप उनकी किन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही हैं या फिर किस गलतफहमी के कारण रिश्ते बेहतर नहीं बन पा रहे हैं।

हर बात को दिल पर न लें

कई बार सास-ससुर के साथ रिश्ते भी इसलिए बिगड़ते हैं, क्योंकि आप उनकी हर छोटी-छोटी बात को अपने दिल पर ले लेती हैं। उम्र में बड़े होने के कारण वे अक्सर अपने बच्चों को डांट ही देते हैं। मर बनाए रखना कभी-कभी रिश्तों को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें : Weight Loss Juice : तेजी से वजन घटाने के लिए हर रोज पिएं ये जूस

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

4 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

5 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

5 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

8 hours ago