होम / Toxic Arguments In Relationship: कपल्स के बीच इन बातों पर होता है झगड़ा, समझिए रिश्ते का अंत नजदीक

Toxic Arguments In Relationship: कपल्स के बीच इन बातों पर होता है झगड़ा, समझिए रिश्ते का अंत नजदीक

BY: • LAST UPDATED : January 11, 2023

इंडिया न्यूज, (Toxic Arguments In Relationship): किसी भी रिश्ते में बात और फीलिंग्स शेयर करना बहुत जरूरी होता है। कभी-कभी कुछ शब्द उस व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुँचा सकते हैं जिसे हम प्यार करते हैं। कुछ तर्क रिश्ते में स्वाभाविक रूप से उभर कर सामने आते हैं और रिश्ते के महत्व को कम कर सकते हैं। तर्क कपल्स के बीच कम्युनिकेशन गैप को भर सकते हैं, लेकिन जब उनके बीच ऐसे विषयों पर बहस हो जो रिश्ते में दूरियां पैदा करें तो समझ जाएं कि रिश्ते का अंत नजदीक है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही तर्कों के बारे में, जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रिश्ता टूटने की कगार पर है।

पार्टनर की डिसरिस्‍पेक्‍ट करना

तर्क हमेशा छोटी-छोटी शिकायतों से शुरू होते हैं। जैसे ‘तुमने बर्तन नहीं धोए’ या ‘तुमने चीज़ें दूर नहीं रखीं।’ ये शिकायतें जल्दी आलोचना में बदल सकती हैं जैसे ‘घर में रहकर कोई मदद नहीं करता’, ‘तुम आलसी और स्वार्थी हो’। यदि वाद-विवाद में इन शब्दों का प्रयोग हो तो समझ जाइए कि व्यक्ति का साथी के प्रति दृष्टिकोण बदल रहा है और मन में अनादर की भावना घर करने लगी है। ऐसी स्थिति रातों-रात पैदा नहीं होती बल्कि यह धीरे-धीरे विवाह की नींव को नष्ट कर देती है।

हमेशा खुद को सही मानना

कोई भी व्‍यक्ति सौ प्रतिशत सही नहीं होता है। कौन सही है और कौन गलत इसका पता लगाने की बजाय चीजों को कैसे ठीक किया जाए इस पर ध्‍यान देना ज्‍यादा जरूरी है। आर्ग्‍युमेंट के दौरान हमेशा खुद को सही मानना रिश्‍ते में दरार पैदा कर सकता है।

पैसे को लेकर आर्ग्‍युमेंट

हर कपल के बीच अलग-अलग विषयों को लेकर आर्ग्‍युमेंट होता है। लेकिन जब पैसा बनाने, बचाने और खर्च करने के तरीके पर बहस करते हैं तो रिश्‍ते में दूरियां आ सकती हैं। खर्चे और बजट को लेकर दोनों की सहमती और निर्णय अनिवार्य होता है। पैसों को लेकर पार्टनर यदि मनमानी करे तो रिश्‍ता खराब हो सकता है। पार्टनर्स के बीच कई विषयों और मुद्दों पर आर्ग्‍युमेंट होते हैं लेकिन कुछ आर्ग्‍युमेंट रिश्‍तों को खराब कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Methi Rice Recipe : डिनर में नहीं खाना चाहते सादा चावल तो इस सिंपल तरीके से बनाएं मेथी राइस

यह भी पढ़ें : Film ‘Shehzada’ first look out : कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT