इंडिया न्यूज़, Tulsi Benefits: तुलसी को काफी पवित्र पौधा माना जाता है। आंगन में या फिर घर में तुलसी का पौधा काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है इसे घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है और घर परिवार में सुख समृद्धि आती है, क्या आप जानते हैं तुलसी का महत्व जितना धार्मिक रूप से है, उतना ही महत्व आयुर्वेद में भी माना जाता है। आयुर्वेद में तुलसी को औषधीय पौधा माना गया है, जो व्यक्ति को कई रोगों से बचाता है।
तुलसी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। तुलसी में कई पोषक तत्वों मौजूद होने के कारण तुलसी शरीर की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारियों को ठीक करने में मददगार साबित हो सकती है। आईये जानते है तुलसी से होने वाले फायदों के बारे में –
पुरुषों में शारीरिक कमजोरी हो जाने पर तुलसी के बीज का सेवन बेहद फायदेमंद है। यौन-दुर्बलता और नपुंसकता में भी इसके बीज का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद रहता है।
अक्सर महिलाओं में अनियमित रूप से पीरियड्स की समस्या हो जाती है। ऐसे में तुलसी के बीज का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। मासिक चक्र की अनियमितता को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों का भी नियमित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Neem Health Benefits: नीम के विभिन्न स्वास्थ्य लाभ, जानिए
आपको सर्दी या फिर हल्का बुखार है तो मिश्री, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते को पानी में अच्छी तरह से पकाकर उसका काढ़ा पीने से फायदा होता है। आप इसकी गोलियां भी खा सकते हैं।
आप अगर दस्त से परेशान हैं तो तुलसी के पत्तों का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। तुलसी के पत्तों को जीरे के साथ मिलाकर पीस लें। अब दिन में 3-4 बार इसका सेवन करें दस्त रुक जायेंगे।
सांस की दु्र्गंध को दूर करने के लिए तुलसी बहुत फायदेमंद हैं नेचुरल होने की वजह से इसका कोई साइडइफेक्ट नहीं है। अगर आपके मुंह से बदबू आ रही हो तो तुलसी के कुछ पत्तों को चबा लें। ऐसा करने से दुर्गंध चली जाती है।
कई शोधों सामने आया कि तुलसी के बीज को कैंसर के इलाज में भी कारगर है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: Instant Breakfast Recipes: सुबह का नाश्ता झटपट तैयार करने की रेसिपी
Haryana Election 2024: चार राज्यों में भाजपा का सफाया हो जाएगा, ऐसा क्यों कह गए…
Haryana Election 2024: कांग्रेस में CM पद को लेकर हुई चर्चा तेज, एग्जिट पोल के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…
चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…