Uric Acid: यूरिक एसिड की मात्रा शरीर में जब बढ़ने लगती है तो इसका असर शरीर के अन्य अंगों पर पड़ने लगता हैजोड़ों में दर्द, शरीर में सूजन, किडनी की बीमारी और मोटापा जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं
शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा ना बढ़े, इसके लिए उन चीजों के सेवन से बचना चाहिए, जिनमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। यूरिक एसिड की मात्रा शरीर में जब बढ़ने लगती है तो इसका असर शरीर के अन्य अंगों पर पड़ने लगता है। यूरिक एसिड की ज्यादा मात्रा से हार्ट डिजीज, हाइपरटेंशन, किडनी स्टोन और गठिया जैसी बीमारियां भी हो सकती है। इसलिए समय रहते इसे कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं तो चलिए जानते हैं इनके बारे में-
सेहत के लिए चुकंदर फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपको ये पता है चुकंदर का सेवन करने से किडनी के फिल्टर की क्षमता बढ़ जाती है। चुकंदर में संतुलित मात्रा में कई चीजें होती हैं, जैसे कि कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, विटामिन्स और क्लोरीन। ये यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में असरदार होता है, लेकिन शुगर पेशेंट इसका सेवन ना करें। अगर आपको चुकंगर ज्यादा पसंद नहीं है तो आप इसे सेब के साथ भी ले सकते हैं। रोजाना चुकंदर और सेब के जूस को मिलाकर पीएं। इसे पीने से हमारी बॉडी में पीएच लेवल बढ़ता है और यूरिक एसिड कंट्रोल में रहता है।
शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को नियंत्रित करने में कॉफी असरदार है। अमेरिकन сайт omg जर्नल ऑफ किडनी डिजीज में प्रकाशित लेख के अनुसार कॉफी का सेवन करने से किडनी सही तरह से फंक्शन करती है। इसके कारण ये यूरिक एसिड को सही से छान पाने में सक्षम होती है और यूरिक एसिड कंट्रोल में रहता है।
बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने के लिए संतरे का जूस असरदार है। इसका सेवन करने से यूरिक एसिड का लेवल शरीर में नियंत्रित रहता है और गठिया की समस्या भी नहीं होती है।
पपीता यूरिक एसिड के मरीजों के लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि इसमें ‘पपैन’ नामक एक प्रोटियोलिटिक एंजाइम होता है जो एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है। यह शरीर को एक क्षारीय अवस्था में रखने में मदद करता है और रक्त में यूरिक एसिड के निर्माण को रोकने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह प्रोटीन पचाने में मदद करता है।
Uric Acid
READ MORE : Morning Bed Habit : अगर आप चाहते हैं स्वस्थ जीवन जीना तो आज ही छोड़ दें ये बुरी आदतें
READ MORE : Vitamin B की कमी होने पर आप कई रोगों का शिकार हो सकते है।
READ MORE : Skin Allergies: अचानक हुई स्किन एलर्जी को खत्म करने के लिए घरेलू उपाय
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…
आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…