डैंड्रफ फ्री हेयर के लिए इस्तेमाल करें नीम की पत्तियां

इंडिया न्यूज, Ambala : अक्सर बालों में डैंड्रफ की समस्या देखने को मिलती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप नीम का उपयोग कर सकते हैं। नीम में कई ब्यूटी बेनिफिट्स मौजूद होते हैं जो आपके बालों में अद्भुत काम करते हैं। आपको जरूरत है बस जानने की कि नीम का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। तो आईये जानते है नीम को बालों में इस्तेमाल करने के तरीके जो आपके बालों की सभी समस्याओं से छुटकारा पाने में आपकी मदद करेंगे।

नीम और नारियल तेल

नीम और नारियल के तेल को बालों में लगाना एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसे बनाने के लिए नारियल के तेल को गर्म करके इसमें नीम की पत्तियां डाल दें। अब इसे 15 मिनट तक उबालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। मिश्रण के ठंडा होने पर इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब हफ्ते में तीन बार इस तेल का उपयोग करें।

ये भी पढ़े : गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारत में घूमने के लिए 5 सबसे अच्छी जगह

नीम का पानी

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने बालों में नीम के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं यह मिश्रण बनाने में बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए थोड़ा पानी उबालकर उसमें नीम की पत्तियां डालें। पूरी रात रखने के बाद आप अगली सुबह अपने बालों को उसके पानी से धो सकते हैं।

नीम के पत्ते का हेयर पैक

आप नीम के पत्ते का हेयर पैक बना कर उसका इस्तेमाल कर सकते है। सिर में खुजली के लिए आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको लगभग 40 नीम के पत्ते लेकर इसे उबलते पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। अब इसे पीसकर एक पेस्ट बनाएं, और इसमें शहद मिलाएं। इस हेयर पैक को 30 मिनट लगाने के बाद धो लें।

ये भी पढ़े : अपने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए सभी पेरेंट्स को जरूर फॉलो करने चाहिए ये रूल्स

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

16 seconds ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

37 mins ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

57 mins ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

3 hours ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

5 hours ago