Use Of Egg For Shiny Hair: बालों को और भी घना और चमकदार बनाने के लिए अंडे का करें इस्तेमाल

इंडिया न्यूज़,Use Of Egg For Shiny Hair:  क्या आप जानते हैं बालों में अंडा लगाने से उनके विकास में सुधार होता है और बाल जल्दी लंबे होते हैं? जिन लोगों के बालों की ग्रोथ रुक गई है और बहुत कम होती है, अगर वे लोग सप्ताह में 2-3 बार बालों में अंडा लगाएं तो इससे सिर्फ बालों की लंबाई बढ़ाने में ही नहीं, बल्कि नए बाल उगाने में भी मिलेगी। साथ ही बालों से जुड़ी कई आम समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

एलोवेरा और अंडा लगाएं

एलोवेरा भी बालों के विकास में बहुत मदद करता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं। आप बालों 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 अंडे का सफेद भाग और 1-2 चम्मच बादाम का तेल मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। 3-4 घंटे बालों में लगाकर छोड़ दें, फिर उसके बाद धो लें।

मेहंदी में अंडा मिलाकर लगाएं

मेंहदी सिर्फ बालों को प्राकृतिक रंग ही प्रदा नहीं करती है, बल्कि बालों की ग्रोथ भी बढ़ाती है। मेंहदी में अंडा मिलाकर लगाने से दोगुना तेजी से बढ़ते हैं। बस जब भी बालों में मेंहदी लगाएं, तो इसमें एक अंडे फोड़ कर डाल लें, साथ ही थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला लें। फिर स्कैल्प से लेकर पूरे बालों में अच्छी तरह लगाएं, 4-5 घंटे बाद सिर धो लें। लेकिन मेंहदी ठंडी होती है, इसलिए आपको ठंड में इसका प्रयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए, साथ ही सिर्फ दिन में ही करना चाहिए।

तेल के साथ मिलाकर लगाएं

यह बालों में अंडा लगाने का सबसे आसान तरीका है। आप नारियल तेल, कैस्टर ऑयल, जैतून का तेल या जोजोबा ऑयल में अंडे का सफेद भाग में मिलाकर बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इसे सिर धोने से कम से कम 4 घंटे पहले बालों में लगाएं। उसके बाद सिर धो लें। सप्ताह में 2-3 बार जरूर लगाएं, इससे बालों को बहुत पोषण मिलेगा और बालों के विकास में मदद मिलेगी।

मेथी के बीज और अंडा

मेथी के बीज एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। बालों की ग्रोथ के लिए मेथी के बीज बहुत लाभकारी हैं। 3/4 कप पानी में 1 चम्मच मेथी के बीज रात भर भिगोकर रख दें। सुबह बीज को पीस लें, इसमें एक अंडे का सफेद भाग मिलाएं और कोई भी बालों का तेल डालें। अच्छी तरह मिक्स करें और बालों में 3-4 घंटों के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर एक माइल्ड शैंपू से सिर धो लें।

इसे भी पढें: Health Tips: दूध में खजूर डालकर पीने के मिलते हैं अद्भुत फायदे

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Kumari Selja: ‘ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब…’,चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: 'ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब...',चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा…

2 mins ago

Haryana Election Result: क्या सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस? आखिर किसको मिलेगी सीएम की कुर्सी? बड़े दिग्गज ठोक रहे दावा

Haryana Election Result: क्या सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस? आखिर किसको मिलेगी सीएम की कुर्सी?…

42 mins ago

Haryana Election Result: हरियाणा में Congress और BJP के बीच सीधी टक्कर, आखिर किसके हाथ आएगी सत्ता की चाबी?

Haryana Election Result: हरियाणा में Congress और BJP के बीच सीधी टक्कर, आखिर किसके हाथ…

43 mins ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live: आज आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम! किसके सिर सजेगा ताज?

Haryana Assembly Election Results 2024 Live: आज आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम! किसके सिर…

57 mins ago

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा में किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी मात? नतीजे आएंगे आज

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा में किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी मात? नतीजे आएंगे…

1 hour ago