होम / Vastu Tips : घर में पीतल का कछुआ रखना होता है बहुत शुभ

Vastu Tips : घर में पीतल का कछुआ रखना होता है बहुत शुभ

• LAST UPDATED : January 19, 2023

इंडिया न्यूज़, Vastu Tips:  घर में चीजों का सही जगह पर रख रखाव करना शुभ माना जाता हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। वास्तु के अनुसार घर में कुछ विशेष चीजें घर में रखना बहुत शुभ होता है। ऐसी ही एक चीज है घर में कछुआ रखना। घर में आप चाहे जीवित कछुआ रखें या फिर धातु और क्रिस्टल का कछुआ, ये सभी घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाने में मदद करते हैं।

आज हम आपको बतायंगे की कछुआ घर में कहां कैसे और किस धातु का रखना चाहिए आइए जानते हैं :-

इस दिशा में रखें पीतल का कछुआ

वास्तु के अनुसार पीतल का कछुआ बहुत ही शुभ माना जाता है और ये खुशहाली का स्रोत होता है। यदि हम पीतल का कछुआ घर की उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा में रखते हैं तो ये घर के बाहर की सकारात्मक ऊर्जा को अपने भीतर अवशोषित करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है।

यह कछुआ घर में सौभाग्य लाता है। यदि आप इसे सही दिशा में रखेंगे तो यह परिवार के सदस्यों, विशेषकर पढ़ाई करने वाले बच्चों के जीवन में शुभता और सौभाग्य को आकर्षित करता है। पीतल के कछुए को आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं।

पीतल का कछुआ रखने के फायदे

यदि हम घर में पीतल का कछुआ रखते हैं तो ये आपके जीवन में शुभता को आकर्षित करता है। ये मुख्य रूप से बच्चों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित करने में मदद करता है। इस तरह का कछुआ बच्चों की एकाग्रता को बढ़ाता है। यदि आप स्टडी रूम में इस तरह का कछुआ रखेंगे तो बच्चों को सफलता मिलेगी। तरह का कछुआ आपको नौकरी में भी लाभ दिलाने में मदद करता है।

इस तरह रखें पीतल का कछुआ

यदि आप घर में पीतल का कछुआ रख रही हैं तो ध्यान रखें कि इसके पैरों को हमेशा पानी में डुबोकर रखें। एक पीतल के बर्तन में थोड़ा पानी डालें और उसमें इस तरह के कछुए को घर के भीतर की तरफ मुंह करके रखें।

इस तरह से रखा गया कछुआ घर में धन को आकर्षित करता है और भावी जीवन के लिए सफलता के मार्ग खोल सकता है। आप इस तरह के कछुए को घर के मंदिर के पास भी रख सकती है। ध्यान रखें कि कछुए का मुंह हमेशा मंदिर की तरफ ही होना चाहिए। कछुए को पानी में रखने के लिए इस पानी को बीच में बदलते रहें। कोशिश करें कि इस पानी को आप हर दूसरे दिन बदलें और नया पानी रखें।

इन धातुओं का कछुआ हो सकता है शुभ

यदि आप घर में कछुआ रख रही हैं तो आपके लिए धातु का कछुआ शुभ होता है। वहीं कुछ विशेष धातुओं का कछुआ रखना आपके लिए अच्छा माना जाता है। आप घर में पीतल, सोना या चांदी का कछुआ रख सकती हैं। यह अनुशंसा की जाती है कि आप इसे घर की उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा में रखें।

इस तरह के कछुए भी लाते हैं समृद्धि

घर की सुख समृद्धि के लिए आप पीतल और किसी किसी भी धातु के कछुए के आलावा क्रिस्टल का कछुआ भी घर में रख सकती हैं। क्रिस्टल के कछुए को आप घर के ईशान कोण में रखें तो आपके लिए सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। वहीं कुछ वास्तु नियमों के अनुसार आप घर में जीवित कछुआ भी रख सकते हैं। Vastu Tips

यह भी पढ़ें :  Dry Veg Manchurian Recipe : इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं वेज मंचूरियन, बच्चों को आएगा पसंद

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox