होम / Vastu Shastra: वास्तु के अनुसार घर में करें ये उपाय तो आएगी खुशहाली

Vastu Shastra: वास्तु के अनुसार घर में करें ये उपाय तो आएगी खुशहाली

• LAST UPDATED : December 19, 2022

इंडिया न्यूज़, Vastu Shastra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर घर का वास्तु सही नहीं है तो घर में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही आपके आर्थिक पक्ष में उथल-पुथल का माहौल बन रहता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। वास्तु को सही रखने के लिए घर के चारों कोनों को हमेशा ठीक रखने की जरूरत होती है। जैसे उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व कोना और उत्तर-पश्चिम कोना।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोण के अनुसार ही घर बनाने का सुझाव दिया जाता है। इन्हें सही दिशा के अनुसार न बनाने पर वास्तु दोष उत्पन्न होता है। आर्थिक पक्ष में भी विभिन्न उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती। वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए इन नियमों का जरूर पालन करें। तभी आपके जीवन में सफलता आएगी।

सफेद घोड़ों की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर के रसोई घर की पूर्व दिशा में दौड़ते सफेद घोड़े की तस्वीर लगाएं। इसे लगाने से आपका वास्तु दोष दूर हो जाएगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपको प्राप्त होगी। यदि आप कार्यस्थल पर तरक्की पाना चाहते हैं तो अपने कार्यस्थल पर दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर लगाएं। ध्यान रखें कि घोड़े का मुंह ऑफिस के अंदर होना चाहिए, तभी आपके जीवन में सफलता आएगी।

कलसी

कलसी को विवाह या किसी भी कार्यस्थल में शुभ माना जाता है। कलसी का ब्रह्मा-विष्णु, महेश से विशेष संबंध है। कहा जाता है कि हर घर में चांदी या पीतल का एक घड़ा रखना चाहिए। इससे आपको ब्रह्मा-विष्णु, महेश की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में खुशियां आएंगी।

हाथी की मूर्ति

घर में स्फटिक या सफेद पत्थर की हाथी की मूर्ति रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ होता है। इसे रखने से आपका वास्तु दोष दूर हो जाएगा। घर में सुख-समृद्धि लौट आएगी। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। यदि आपका बच्चा बहुत बेचैन है, तो उसके पढ़ने की जगह पर हाथी की मूर्ति रखें। इससे बच्चे का पढ़ाई में मन लगने लगेगा।

शंख

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एक शंख रखें। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा। प्रतिदिन शंख बजाएं। इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। शंख को बहुत ही शुभ बताया गया है। यदि आपके परिवार में कोई क्लेश चल रहा है तो वह सुलझ जाएगा। यदि शंख को उत्तर-पूर्व दिशा में जल से भर कर रखा जाए तो सभी के साथ आपसी संबंध और भी मधुर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें :MP News: भू-माफिया और दबंगों से मुक्त करवाई गई भूमि पर गरीबों के लिये बनेंगे आवास – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox