Viral Video: कबूतर की जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी बिना सुरक्षा उपकरण चढ़ गए होर्डिंग पर

इंडिया न्यूज़,Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर बेंगलुरु के एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी का विडिओ काफी वायरल हो रहा है जिसमें उसने एक कबूतर की जान बचाने के लिए खुद को जोखिम में डाल दिया। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे लोग कम ही देखने को मिलते हैं, जो किसी बेजुबान के लिए अपनी जान को दांव पर लगा दें। यही वजह है कि लोग इस पुलिसकर्मी के साहस की सराहना करने के साथ-साथ बोल रहे हैं कि ऐसे लोगों की वजह से ही इंसानियत जिंदा है।

यह देखकर तमाम यूजर्स दंग रह गए। क्योंकि भैया… इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे लोग कम ही देखने को मिलते हैं, जो किसी बेजुबान के लिए अपनी जान को दांव पर लगा दें। यही वजह है कि लोग इस पुलिसकर्मी के साहस की सराहना करने के साथ-साथ बोल रहे हैं कि ऐसे लोगों की वजह से ही इंसानियत जिंदा है।

बिना सुरक्षा उपकरण चढ़ गए होर्डिंग पर..

यह वीडियो 27 सेकंड्स का है, जिसमें हम एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कबूतर को बचाने के लिए बिना किसी सुरक्षा उपकरण कई फुट ऊंचे लोहे के होर्डिंग पर चढ़ते देख सकते हैं। वह बड़ी फुर्ती और सावधानी से कबूतर तक पहुंचता है, और पक्षी के पैर में फंसे धागे को खोलकर उसको आजाद कर हवा में उड़ने के लिए छोड़ देता है।

पुलिसकर्मी की हिम्मत और जज्बे के साथ-साथ उसकी इंसानियत ने भी लोगों का दिल जीत लिया। हालांकि, कुछ यूजर्स ने कहा कि यह पुलिसकर्मी के लिए काफी रिस्की था। अगर जरा सी चूक होती तो उनकी जान भी जा सकती थी! हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब फिल्माया गया था।

जानिए कितने लाइक्स मिले

ट्रैफिक वेस्ट डिवीजन, बेंगलुरु सिटी के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कुलदीप कुमार आर जैन ने 30 दिसंबर को पुलिसकर्मी द्वारा कबूतर को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- पुलिसकर्मी का छिपा और एक अनछुआ पहलू। शाबाश मिस्टर सुरेश। इस क्लिप को न्यूज लिखे जाने तक 1 लाख 17 हजार से अधिक व्यूज और साढ़े पांच हजार लाइक्स मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिसकर्मी की तारीफ की। कुछ यूजर्स ने लिखा- एक पुलिसवाला इंसान भी होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- इंसानियत जिंदा है।

यह भी पढ़ें : Bolllywood News: रकुल प्रीत सिंह की छतरीवाली का टीजर रिलीज

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

4 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

5 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

5 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

5 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

6 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago