गंभीर बिमारियों को दूर करता है अखरोट

इंडिया न्यूज़, अम्बाला

अखरोट में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना अखरोट का सेवन करने से मानसिक विकास होता है और हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। यह ताकत से भरपूर होता है और रोगों से लड़ने के लिए हमारे शरीर को शक्ति प्रदान करता है। अखरोट के सेवन से व्यक्ति कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का सामना करने से बच सकता है।दिन में मात्र एक या दो भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से बच सकता है।

जानें अखरोट का सेवन करने के फायदे

दिल को रखता है सेहतमंद

गंभीर बिमारियों को दूर करता है अखरोट

आप हार्ट की समस्याओं से निजात पाने के लिए अखरोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अखरोट ब्लड शुगर लेवल को कम करता है जिस कारण हार्ट से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। अखरोट का प्रतिदिन सेवन करने से डायबिटीज की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

हड्डियों को रखता है मजबूत

गंभीर बिमारियों को दूर करता है अखरोट

अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में असरदायक होता है। रोजाना अखरोट का सेवन करने से शरीर में अल्फा लिनोलेनिक एसिड की मात्रा बढ़ती है जिससे हड्डियां सुचारू रूप से कार्य करती हैं और मजबूत हो जाती हैं।

ये भी पढ़े : गर्मियों के लिए डिलीशियस दाल पुलाव रेसिपी

चर्बी कम करने में है असरदार

अखरोट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को घटाने में मदद करता है ।जिससे शरीर के मोटापे और चर्बी में दिनों दिन कमी आने लगती है और शरीर स्वस्थ व सुंदर हो जाती है।

डिप्रेशन में फायदेमंद

गंभीर बिमारियों को दूर करता है अखरोट

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो डिप्रेशन से लड़ने में मदद करता है और अखरोट के इस्तेमाल से डिप्रेशन से जुड़ी हर परेशानियों से निजात पाया जा सकता हैं।

कब्ज को करता है दूर

कब्ज से राहत पाने के लिए अखरोट का इस्तेमाल किया जा सकता है। अखरोट में फाइबर पाया जाता है और फाइबर कब्ज को दूर करने के लिए लाभप्रद है। अखरोट का इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र सुचारु रूप से काम करता है।

कैंसर से करता है बचाव

गंभीर बिमारियों को दूर करता है अखरोट

अखरोट के इस्तेमाल से इस बीमारी का भी रोकथाम किया जा सकता है। अखरोट में पॉलीफेनाल, इलागीटॉनिक्स और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है। रोजाना एक या दो अखरोट के इस्तेमाल से कैंसर जैसे बीमारी से भी निजात पाया जा सकता है।

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए है फायदेमंद

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए अखरोट बहुत ही लाभदायक है क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। यह एसिड गर्भ में बच्चे के मानसिक विकास के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

कब और कैसे करें अखरोट का सेवन

रात में एक गिलास पानी में अखरोट को भीगो कर रख दें। और सुबह उठ कर खाली पेट इसका सेवन करें।

ये भी पढ़े : जानिए गर्मियों में थकान दूर करने के उपचार

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago