Summer Healthy Tips : गर्मी में स्वस्थ व निरोगी रहने के उपाय

202
Summer Healthy Tips
गर्मी में स्वस्थ व निरोगी रहने के उपाय

India News (इंडिया न्यूज), Summer Healthy Tips : गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और कुछ ही दिनों में गर्मी और सताएगी। इसलिए इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा (Cool) रखना बेहद जरूरी है, ताकि बाहर की गर्मी आपके स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचा सके।जानिए यह बातें जो आपके शरीर में शीतलता बनाए रखने के साथ ही गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाए रखने में मदद करेंगी।

Summer Healthy Tips : गर्मी और लू से बचाव के उपाय

नींबू पानी- गर्मी के मौसम में नींबू पानी, नारियल पानी, दही और छाछ का सेवन अच्छी मात्रा में करना चाहिए। इस तरह के पेय पदार्थ न केवल शरीर में ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देते।

पुदीना : पेट की गर्मी को कम करने के लिए पुदीने का प्रयोग बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा यह पेट से संबंधित अन्य समस्याओं से भी जल्द निजात दिलाने में लाभकारी है। सूखा या गीला पुदीने को छाछ, दही, कच्चे आम के पने के साथ मिलाकर पीने पर पेट में होने वाली जलन दूर होगी और ठंडक मिलेगी। गर्मी हवाओं और लू से भी बचाव होगा।

सूती खादी वस्त्र : गर्मी के मौसम में सूती कपडे ही पहनें, क्योंकि सूती कपड़े पसीना सोखने में कारगर होते हैं। जहां तक हो सके, ठंडे पानी से ही स्नान करें। गर्म या गुनगुने पानी से स्नान करने पर शरीर में ताप बढ़ सकता है।

नारियल पानी : नारियल पानी सेहत को कई लाभदायक विटामिन देता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी आदि मौजूद रहते हैं। कैफीन युक्त चीजें और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन न करें। इनमें प्रिजर्वेटिव्स, रंग व शुगर की भरपूर मात्रा होती है, साथ ही यह अम्लीय प्रकृति और डाईयूरेटिक होते हैं। कम-से-कम, जो शरीर से पानी मलमूत्र के रूप में निकालते हैं| सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा भी अधिक होती है, जिसका प्रभाव पाचन पर पड़ता है। इससे शरीर में से मिनरल्स की मात्रा भी कम हो जाती है।

गन्ने का रस : गर्मी में विटामिन और मिनरल से भरपूर गन्ने के रस का सेवन करना शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही बढ़िया होता है। गन्ने का रस ग्लूकोज का अच्छा स्त्रोत होने के कारण यह शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बनाए रखता है। इसके साथ ही यह दांतों की रक्षा करने के साथ सांसों में भी ताजगी बनाए रखता है।

तरबूज का जूस : गर्मी में तरबूत का जूस प्यास बुझाने के साथ-साथ ताजगी भी देता है| एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम से भरपूर तरबूज हृदय, कैंसर और डायबिटीज से रक्षा करता है| जूस को बनाने के लिए तरबूज को मिक्सर में पीसकर छान लें इसके पश्चात आप इसमें स्वादानुसार चीनी व काला नमक और मिला सकते हैं।

पानी : खूब पानी पिएं। पानी शरीर को ठंडा बनाए रखने में मददगार है। पानी पीने से शरीर की गर्मी सही रूप से बाहर निकलती है और यह शरीर को हाइड्रेट भी करता है। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। लेकिन बाहर हर जगह का पानी पीने से बचें!

गर्मी में स्वस्थ व तंदुरस्त रहने के लिए खाने की इन चीजों से बनाएं दूरी

वहीं गर्मी के मौसम में कुछ खान-पान में भी सावधानी रखना बेहद आवश्यक है, इसलिए हम बता रहे हैं उन चीजों के बारे में, जो गर्मी में आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

बहुत ज्यादा मसाले : गर्मी के दिनों में अत्यधिक मसालों के सेवन से बचना चाहिए। वे शरीर में गर्मी का संचार करते हैं और चयापचय की दर अर्थात मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ावा देते हैं।

मांसाहार : मांस (Meat), मछली व समुद्री भोजन का सेवन गर्मी में भूलकर भी न करें इससे व्यक्ति को और अधिक पसीना आता है और पाचन संबधी समस्याएं भी बढ़  जाती हैं।

ऑइली जंक फूड : इस मौसम में मांस, बर्गर, डीप फ्राइड व्यंजन और अन्य तेल वाली खाद्य सामग्री के सेवन से बचना चाहिए। यह सभी चीजें पाचन संबंधी समस्या पैदा करेंगी और ऊर्जा में कमी लाएंगी।

चाय और कॉफी : जितना संभव हो इन पेय पदार्थों से परहेज करना चाहिए। कैफीन और अन्य पेय पदार्थ वास्तव में आपके शरीर में गर्मी बढ़ाने के साथ ही शरीर का निर्जलीकरण यानि डिहाइड्रेशन भी पैदा करते हैं।

फ्रिज का ठंडा पानी : बहुत ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें। एकदम गर्मी में ठंडा पानी पीने से कुछ देर के लिए तो अच्छा लग सकता है, ले‍किन इससे शरीर को ठंडक नहीं मिलती। इससे त्वचा व हृदय व शरीर के सभी उपांगों की रक्त कोशि‍काएं पिचक जाती हैं जिससे शरीर से ताप कम निकल पाता है।

यह भी पढ़ें : Papaya Benefits : कई बीमारियों में रामबाण इलाज है पपीता

यह भी पढ़ें : Water Like Nectar : पानी पीना हमारे लिए अमृत समान, अधिकांश बीमारों का यह करता है सफाया