Winter Food : सर्दियों में इन चीजों का सेवन देगा आपको ठंड से राहत

इंडिया न्यूज़, Winter Food: सर्दिंयों में ठंड अधिक बढ़ने के कारण शरीर अपनी गर्माहट तेजी से खोने लगता है आज हम आपको बताएंगे की आप किन चीजों का सेवन करके अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं ये 10 गुणकारी चीजें आपकी ठंड में गर्म रखेंगी आइए जानते हैं:-

हल्दी

सर्दी से बचने के लिए यह भी औषधी के रूप में प्रयोग की जाती है। आप हल्दी का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा कीजिए और शरीर में गर्माहट बनाए रखिए। यह एंटीबायोटिक का काम भी करेगी।

लहसुन

लहसुन एक बेहतरीन एंटीबायोटिक होने के साथ-साथ सर्दी-जुकाम में प्रयुक्त होने वाली औषधी भी है।
ठंड के दिनों में लहसुन की चटनी, सब्जी बनाई जा सकती है।
इसके अलावा आप इसे रोटी के साथ कच्चा या फ्राय करके भी खा सकते हैं।

मेथी

 

मेथी दाने से बनाए जाने वाले लड्डुओं का सेवन खास तौर पर ठंड में किया जाता है।
यह शरीर में गर्माहट बनाए रखने में मददगार है।
मेथी की सब्जी का भी ज्यादा से ज्यादा सेवन करना इन दिनों में फायदेमंद होगा।

सूखे मेवे

सूखे मेवों का सेवन करना भी ठंड से बचाव के लिए बेहद मददगार साबित होगा।
अगर इन्हें गुड़ और घी के साथ मिक्स करके लड्डू बनाकर सेवन करेंगे तो यह और भी सेहतमंद हो जाएंगे।

शहद

शहद का सेवन करना यूं तो लाभदायक होता ही है, ठंड के दिनों में यह विशेष रूप से लाभदायक होगा। गर्म पानी के साथ इसका सेवन वजन कम करने में भी मददगार है और फुर्ती लाने में भी।

काली मिर्च

इन दिनों में काली मिर्च को अपनी डाइट में शामिल करें।
चाहें तो सूप, सलाद और स्प्राउट के साथ या फिर लाल मिर्च की जगह खाने में इसे शामिल करें।

अदरक

अदरक का सेवन इस मौसम में शरीर में गर्मी लाने के साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी बेहतरीन है।
इसे दाल, सब्जी, सूप आदि में भी शामिल करें या फिर चटनी के साथ।

गुड़

सर्दी में जुकाम और खांसी होने पर गुड़ का काढ़ा पिलाया जाता है, क्योंकि य‍ह शरीर को गर्माहट देता है। रोजाना गुड़ का सेवन करते रहने पर आपको सर्दी के दुष्परिणाम नहीं झेलने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : Husband Wife Relationship : जानिए क्या पति पत्नी का अलग सोना हो सकता है फायदेमंद

Connect With Us : Twitter, Facebook 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana New Government: नए मंत्रिमंडल गठन को लेकर बीजेपी में कवायद शुरू, विधायक दल की बैठक आज

भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा, जिसमें नायब सिंह…

7 mins ago

Gopal Kanda: नतीजों के बाद हार के कारणों पर कर रहे चर्चा, हलोपा सुप्रीमो ने लगाए चुनाव में गड़बड़ी के आरोप

चौधरी रणजीत सिंह, जो बिजली मंत्री हैं, उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव हारने…

33 mins ago

Ratan Tata Passes Away: अलविदा कह गए टाटा के रत्न , फैक्ट्री की भट्ठी से की जीवन की शुरुआत ऐसा रहा इनका इतिहास

भारत को दुनिया में पहचान देने वाले रतन टाटा अलविदा कह गए लेकिन करोड़ों लोगों…

54 mins ago

Haryana Crime: ये कैसा अजीब मामला! 15 साल की लड़की 12 साल के लड़के को लेकर फरार, तीसरी बार घर से भागी

Haryana Crime: ये कैसा अजीब मामला! 15 साल की लड़की 12 साल के लड़के को…

1 hour ago

Margaret Alva Statement: ‘झूठी शेखी बघारना और…’,हरियाणा में कांग्रेस की हार पर बोलीं पूर्व प्रभारी मारग्रेट अल्वा

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर अब सभी नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू…

2 hours ago