Winter Vegetables Benefits: सर्दियों में इन सब्जियों का सेवन देगा आपको अद्भुत फायदे

इंडिया न्यूज़,Winter Vegetables Benefits: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग आसानी से बीमारी के चपेट में आने लगते हैं। इस मौसम में ठंड से बचने के लिए सिर्फ गर्म कपड़े पहनना काफी नहीं है, शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए खानपान पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है।

सर्दियों में कई तरह की पत्तेदार सब्जियां मिलती हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनके सेवन से आप कई रोगों से बच सकते हैं। अगर आप इस मौसम में नियमित रूप से इन सब्जियों का सेवन करते हैं, तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किन सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

पालक खाएं

पालक पोषक तत्वों का खजाना है, सर्दियों में पालक का सेवन करने से आप स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से बच सकते हैं। इसमें आयरन, पोटैशियम, विटामिन-के, विटामिन-ए, विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में सहायक है। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से बच सकते हैं।

मेथी का सेवन

मेथी की हरी-हरी पत्तियां सर्दियों में खूब मिलती हैं। आप इसे डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। ये पत्तियां सेहत के लिए भी बहुत ही लाभाकारी हैं। मेथी की पत्तियां एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती हैं। इन पत्तियों में विटामिन-ए, विटामिन-ई, फाइबर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

मूली का सेवन करें

सर्दियों में मूली खाने से सेहत को काफी फायदे मिलते हैं। आप इसे डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। इस मौसम में आप मूली के पराठे बना सकते हैं। चाहें तो इसे सब्जी या सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, मूली में मौजूद विटामिन-सी, फोलिक, ऐंथोसाइनिन कई खतरनाक बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

गाजर

सर्दियों के मौसम में लोग गाजर खाना खूब पसंद करते हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, कॉपर, मैंगनीज आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। गाजर में मौजूद विटामिन्स इम्यूनिटी को मजबूत रखने में मदद करते हैं। साथ ही, यह आंखों को स्वस्थ रखने में भी काफी मदद करता है। सर्दियों में फिट रहने के लिए आप डेली डाइट में गाजर शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Benefits of Ragi flour : जानिए सर्दियों के मौसम में रागी का आटा खाने के फायदे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM’s Sarcasm On Congress : बूढ़ी कांग्रेस रोहतक और हरियाणा को 20 साल पीछे धकेलना चाह रही, भाजपा ऐसा नहीं होने देगी 

रोहतक को 2014 से पहले वाले भयानक दौर में ले जाना चाहते हैं हुड्डा मुख्यमंत्री…

10 hours ago

Brahma Kumaris’ ORC Gurugram : परमात्मा सबसे बड़ा समाजसेवी है जो हमें सच्ची और निस्वार्थ समाज सेवा करना सिखाते : बीके विजय दीदी

आध्यात्मिक जागृति से ही श्रेष्ठ समाज की पुनर्स्थापना : अमित कुमार घोष ब्रह्माकुमारीज़ के ओम…

10 hours ago

Ashok Arora : कांग्रेस सरकार आने पर क्रीमी लेयर की सीमा 8 से बढ़ाकर की जाएगी 10 लाख

पिछड़ा समाज के विभिन्न वर्गों व मुल्तान सभा ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को दिया…

11 hours ago

Karnal News : मकान की छत गिरने से युवक की मिट्टी में दबने से मौत

तरावड़ी के लल्यानी गांव में हुआ हादसा India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : करनाल…

11 hours ago

Congress Candidate Varinder Shah : पहली कलम से Property ID और PPP की पीपनी बजा देंगे : वरिंदर शाह

कांग्रेस की जीत का अभियान अब बन चुका है जन आंदोलन- मेरी जीत का मतलब…

11 hours ago