आज के दिन क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, जानिए इसके पिछे का उद्देश्य

इंडिया न्यूज, World Food Safety Day 2022: आज के समय में शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए सही खान पान बहुत ही जरूरी है। स्वास्थ्य को हेल्दी रखने के लिए खान पान की जरूरते बहुत ज्यादा बढ़ गई है जिसकों देखते हुए चिजों को उगाने का तरीका बदल गया है जिससे उन चीजों की पैदावार ज्यादा हो सके। उनमें तरह-तरह के केमिकल्स का प्रयोग किया जा रहा है। तो लोगों को दूषित भोजन और पानी के नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 7 जून को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास

जुलाई 2017 में खाद्य एवं कृषि संगठन सम्मेलन के 40वें सत्र में आपनाएं गए विश्व खाद सुरक्षा दिवस के प्रस्ताव पर दिसंबर 2017 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपना पक्ष व्यक्त किया। इसके बाद प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र की दूसरी समिति के समक्ष रखा गया, जिसे महासभा ने अपना लिया और 20 दिसंबर 2018 को प्रत्येक वर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने की घोषणा की गई। डब्ल्यूएचओ के साथ संयुक्त रूप से वैश्विक स्तर पर सभी के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने के लिए इस महत्वपूर्ण दिवस में शामिल होने का आह्वान करता है।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस लोगों को सही खान पान के प्रति जागरूक करना है। गलता खानपानकी वजह से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेती है। यह दिवस मनाने के पिछे का उद्देश्य हर व्यक्ति को पौष्टिक और संतुलित भोजन प्रदान करना है। इसके साथ ही खानपान से होने वाले खतरों को रोकना, मिलावटी चीजों के बारे में लोगों को बताकर उन्हें जागरूक बनाना ही इस दिन को मनाने का खास उद्धेश्य है।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का महत्व

दूषित खान पान हमारे स्वस्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण टॉयफाइड जैसी बीमारी की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। दूषित जल और भोजन के सेवन की वजह से हर वर्ष सैकड़ों लोग प्रभावित होते हैं। बड़ों से लेकर छोटे बच्चे भी दूषित भोजन खाने की वजह से होने वाली बीमारियों का शिकार हो जाते है और जिसके कारण कई बार उनकी जान भी चली जाती है।

ये भी पढ़े : कोरोना के कारण होने वाले निमोनिया के लक्षणों के बारे में जानिए

Connect With Us : Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Manohar Lal Khattar: किसानों का मुखौटा पहनकर कुछ लोग…’, किसान आंदोलन को लेकर खट्टर ने खड़े किए सवाल

Manohar Lal Khattar: किसानों का मुखौटा पहनकर कुछ लोग...', किसान आंदोलन को लेकर खट्टर ने…

40 mins ago

Inauguration of Cricket Tournament : रायपुर रानी में विनोद शर्मा ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, स्वयं भी खेले क्रिकेट

खिलाड़ियों के उज्जलव भविष्य की कामनाएं की रायपुर रानी में चुनावी जनसंपर्क भी किया India…

52 mins ago

OP Dhankhar : बादली विधानसभा के गांव छप्पार में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार धनखड़, ये किया बड़ा दावा

छप्पार में पहुंचने पर भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश धनखड़ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत हरियाणा…

1 hour ago