होम / Akhilesh Yadav Attacks BJP : भाजपा ने देश का सौहार्द बिगाड़ा : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Attacks BJP : भाजपा ने देश का सौहार्द बिगाड़ा : अखिलेश यादव

• LAST UPDATED : June 3, 2024
  • यादव का आरोप- अपने मंत्रियों से अपशब्द कहलवाए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Akhilesh Yadav Attacks BJP : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर सिलसिलेवार गंभीर आरोप लगाए हैं। राजधानी लखनऊ स्थित सपा के कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने इलेक्टोरल बॉन्ड समेत कई मुद्दों पर सत्ताधारी दल को घेरा।

यूपी के पूर्व सीएम ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सामाजिक रूप से भाजपा ने देश का सौहार्द बिगाड़ा है। पेपर लीक करवाए और महिलाओं पर अपराध हुए। पिछड़ों और दलितों पर अपराध हुए। नोटबंदी से छोटे कारोबार पूरी तरह से बर्बाद हुए। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि इलेक्टोरल बांड जैसा घोटाले हुआ और इतना ही नहीं, बिना जांच परखे वैक्सीन लगवाई गई।

Akhilesh Yadav Attacks BJP : भाजपा ने युवा वर्ग को बेरोजगारी की ओर धकेला

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि युवाओं को बेरोजगार कर दिया। मानसिक रूप से अपने समर्थकों को बीमार बनाया। परिवार को परिवर से लड़ाया। विदेशों में भारत को विकासील देशों से बाहर करने के बाद शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। अखिलेश ने यह भी कहा कि भाजपा ने पार्टी में अपराधियों को शामिल किया। भाजपा ने किसानों की जमीन हड़पने की कोशिश की। इतना ही नहीं, भाजपा ने किसानों का कर्ज भी माफ नहीं किया।

यह भी पढ़ें : Internal Attack in BJP-Congress : रिजल्ट आने के बाद भीतरघात करने वालों पर कार्रवाई करेगी भाजपा और कांग्रेस

यह भी पढ़ें : Amul Milk Price Hike : दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़े

यह भी पढ़ें : CM Arvind Kejriwal Surrendered : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया तिहाड़ जेल में सरेंडर, सरेंडर से पहले हुए भावुक

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox