होम / Alaska Airlines Flight Emergency Landing : उड़ान भरने के दौरान खुला दरवाजा, 174 यात्रियों की सांसें अटकीं

Alaska Airlines Flight Emergency Landing : उड़ान भरने के दौरान खुला दरवाजा, 174 यात्रियों की सांसें अटकीं

• LAST UPDATED : January 6, 2024
  • अलास्का एयरलाइंस बोइंग 737 मैक्स 9 की आपातकालीन लैंडिंग

India News (इंडिया न्यूज), Alaska Airlines Flight Emergency Landing, नई दिल्ली : अलास्का एयरलाइंस बोइंग 737 मैक्स 9 के उड़ान भरते ही एक हादसा टल गया। हुआ यूं कि उड़ान भरने के कुछ की समय के बाद उसका एक दरवाजा खुल गया। जिस कारण यात्रियों में हफड़ा-दफड़ी मच गई। इस कारण तुरंत जहाज की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के अनुसार अलास्का एयरलाइंस की एक उड़ान मूल रूप से ओन्टारियो, कैलिफ़ोर्निया के लिए जा रही थी और उड़ान के तुरंत बाद ही फ्लाइट का एक दरवाजा खुलने से 174 यात्रियों की सांसें अटक गई थीं। आपात लैंडिंग के बाद यात्रियों की सांस में सांस आई। अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर घटना की पुष्टि की और सामने आने पर अतिरिक्त विवरण प्रस्तुत करने का वादा किया।

वीडियो भी आई सामने

केबिन का दरवाजा विमान से पूरी तरह से अलग हो गया था। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हवा का तेज प्रेशर आने ने कैसे यात्रियों में हड़कंप मच गया था।

यह भी पढ़ें : COVID-19 Update : भारत में 774 नए मामले आए सामने

यह भी पढ़ें : Ram Mandir Ayodhya : जानिए राम मंदिर की बनावट और खासियतें

यह भी पढ़ें : Jhajjar Lamps : रामलला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के दिन झज्जर के दीयों से जगमग होंगे 3 प्रदेश

Tags: