होम / Anant Ambani Radhika Merchant Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज बंधेगे शादी के बंधन में

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज बंधेगे शादी के बंधन में

• LAST UPDATED : July 12, 2024
  • अंनत-राधिका की शादी भारतीय थीम में सजे मंडप में होगी

  • 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद फंक्शन में पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anant Ambani Radhika Merchant Wedding : जिसका सभी को बेसब्री के साथ इंतजार था वो घड़ी आज आ गई है। जी हां, एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ मुंबई के बांद्रा कुर्ला स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आज 12 जुलाई शुक्रवार को अनंत राधिका के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। अंनत राधिका की शादी भारतीय थीम में सजे मंडप में होगी। 13 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री मोदी भी शुभ आशीर्वाद फंक्शन में पहुंचेंगे।

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding : दोनों ही देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां

बता दें कि दोनों ही देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां हैं। शादी को लेकर बेहत खास इंतजाम किए गए हैं। जानकारी सामने आई है कि शादी को लेकर रॉकी भाई यानी केजीएफ फेम अभिनेता यश भी मुंबई पहुंच चुके हैं। बॉलीवुड की चहेती जोड़ियों में शुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी अंबानी वेडिंग में शामिल होने पहुंच चुके हैं। इसके अतिरिक्त अभी मशहूर नाइजीरियाई रैपर और गायक-गीतकार रेमा भी अंबानी वेडिंग में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। वहीं इस शाही शादी में साउथ इंडस्ट्री के कई सितारे भी शामिल होने वाले हैं।

जानिए इतने बजे होगी जयमाला

अनंत राधिका की शादी के कार्यक्रमों में मिलनी की रस्म के बाद रात आठ बजे जयमाला की रस्म की जाएगी। इसके बाद लग्न, सात फेरे और फिर सिंदूर दान की रस्में होंगी। शादी में देश और विदेश के मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें : Hina Khan: क्या हिना खान से शादी रचाएंगे रॉकी? बॉयफ्रेंड का जवाब सुन भावुक हुए फैंस