होम / Kejriwal on Chandigarh Mayor Election : भाजपा महापौर चुनाव में ‘गड़बड़ी’ कर सकती है तो वह अन्य चुनावों में सोचिए क्या कर सकती है : केजरीवाल

Kejriwal on Chandigarh Mayor Election : भाजपा महापौर चुनाव में ‘गड़बड़ी’ कर सकती है तो वह अन्य चुनावों में सोचिए क्या कर सकती है : केजरीवाल

• LAST UPDATED : February 2, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Kejriwal on Chandigarh Mayor Election, नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर वह चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में ‘गड़बड़ी’ कर सकती है तो विधानसभा और लोकसभा चुनावों में किसी भी हद तक जा सकती है। वह यहां पार्टी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

‘आप’ ने प्रदर्शन की योजना यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के सामने बनाई थी लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती और अवरोधक लगाये जाने के कारण कार्यकर्ता वहां तक नहीं पहुंच सके। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी चंडीगढ़ महापौर चुनाव में वोट ‘चोरी’ करते हुए कैमरे पर नजर आई।

चंडीगढ़ में मंगलवार को महापौर, वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर के पदों के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ था जिसमें भाजपा ने कांग्रेस-आप के गठबंधन को हराकर सभी पदों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने आरोप लगाया, ”पिछले कुछ वर्षों में हमने सुना था कि भाजपा चुनावों में गड़बड़ी करती है। वे ईवीएम से छेड़छाड़ करते हैं, मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाते हैं लेकिन कभी कोई सबूत नहीं मिला। वे चंडीगढ़ में वोट चुराते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।”

मुख्यमंत्री ने कहा, ”यदि वे चंडीगढ़ महापौर चुनाव में ऐसी अनियमितताएं कर सकते हैं तो वे लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सोचिए क्या कर सकते हैं। वे सत्ता के लिए देश को बेच सकते हैं लेकिन हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। हमें लोकतंत्र और देश को बचाना है।” ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोका और हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें : Weather Updates : उत्तरी राज्यों में बर्फबारी और बारिश, पर्यटकों के चेहरे खिले

यह भी पढ़ें : Champai Soren Oath : चंपई सोरेन 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

यह भी पढ़ें : Surajkund Mela 2024 : फरीदाबाद में मेला आज से शुरू, राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024:’ उम्मीद पर तो दुनिया कायम है’, गठबंधन को लेकर अब भी आस लगाए बैठे हैं राघव चड्ढा
Haryana CM Nayab Singh Saini: चुनाव की तारीख बदलने पर विपक्ष था हमलावर, अब नायाब सैनी ने दे दिया करारा जवाब
Panipat Crime News : पानीपत के कपड़ा व्यापारी से मांगी एक करोड़ रुपए की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी 
AAP-Congress Alliance : हरियाणा में AAP और Congress के गठबंधन पर छा रहे काले बादल, अभी तक तय नहीं हुआ फ़ैसला 
Palwal News : पलवल के खेतों में मिला नवजात शिशु का शव
Fatehabad News : बेटे के साथ जमीन विवाद के चलते पिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पांच पेज का सुसाइड नोट मिला 
Haryana Assembly Election 2024 : लाइसेंस धारक आग्नेयास्त्र और हथियार पुलिस स्टेशन-डीलर के पास करवाए जमा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox