होम / Budget 2024 LIVE Updates : 11वां केंद्रीय बजट पेश, जानें इतनी आमदनी वालों को कितना टैक्स देना होगा

Budget 2024 LIVE Updates : 11वां केंद्रीय बजट पेश, जानें इतनी आमदनी वालों को कितना टैक्स देना होगा

• LAST UPDATED : July 23, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Budget 2024 LIVE Updates : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 11वां केंद्रीय बजट 2024 पेश किया। वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किया। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अहम एलान किए हैं। जी हां, मंत्री ने करीब 4 करोड़ लोगों को टैक्स से जुड़े लाभ होने की बात कही है।

आपको यह भी बता दें कि प्लेटिनम, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन, कैंसर दवा, सोलर सेट्स, लेदर और सीफूडस, मोबाइल और चार्जर पर कस्टम ड्यूटी घटकर 15 प्रतिशत कर दी गई है। इसके अतिरिक्त सोना-चांदी के गहनों पर कस्टम्स ड्यूटी घटकर 6 प्रतिशत हुई।

Budget 2024 LIVE Updates : कितनी आमदनी वालों को कितना टैक्स देना होगा

  • 3,00,000 तक 0% टैक्स
  • 3,00,001 से 7,00,000 तक 5%
  • 7,00,001 से 10,00,000 तक 10%
  • 10,00,001 से 12,00,000 तक 15%
  • 12,00,001 से 15,00,000 तक 20%
  • 15,00,000 से ऊपर: 30% (नई कर प्रणाली में)
  • नई टैक्स रिजीम में 7.75 लाख तक तक की इनकम टैक्स फ्री, 17.5 हजार का फायदा। फैमिली पेंशन पर टैक्स छूट 15 हजार से बढ़कर 25000 हुई।
  • 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।
  • जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा। लोन का 3 परसेंट तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।
  • सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक हर महीने बिजली फ्री।
  • मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए। 500 टॉप कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का वादा।
  • 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
  • महिलाओं और लड़कियों के लिए लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • बिहार को 58.9 हजार करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ की मदद। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम। बिहार में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर बनेगा। नालंदा विश्वविद्यालय को पर्यटन केंद्र बनाएंगे।

यह भी पढ़ें : Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक जवान जख्मी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox