होम / By-Election 2023 : 6 राज्यों की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव 5 सितंबर को: निर्वाचन आयोग

By-Election 2023 : 6 राज्यों की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव 5 सितंबर को: निर्वाचन आयोग

• LAST UPDATED : August 9, 2023
  • 8 सितंबर को की जाएगी मतगणना

India News (इंडिया न्यूज़), By-Election 2023, नई दिल्ली : केरल और उत्तर प्रदेश सहित 6 राज्यों की सात विधानसभा सीट पर 5 सितम्बर को उपचुनाव होंगे। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी।इनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी के निधन के कारण खाली हुई सीट भी शामिल है। चांडी केरल की पुथुपल्ली सीट से विधायक थे। उन्होंने पांच दशक से अधिक समय तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया।

जानिए इन राज्यों में होंगे उपचुनाव

आयोग के अनुसार त्रिपुरा की दो सीट तथा केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे तथा मतगणना 8 सितंबर को होगी। झारखंड में डुमरी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। आयोग के अनुसार, विधायक शमशुल हक के निधन और प्रतिमा भौमिक के इस्तीफे के कारण त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में धुपगुड़ी विधानसभा सीट विधायक विष्णु पद राय के निधन के बाद खाली हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश में घोसी सीट पर सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद खाली हुई है।

यह भी पढ़ें : No confidence motion Live : कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई बोले- आखिर मणिपुर क्यों नहीं गए पीएम

यह भी पढ़ें : PM Taunt on INDIA Gathbandhan : विपक्ष ‘अविश्वास’ से भरा हुआ है, इसे दिखाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है : मोदी

यह भी पढ़ें : Dushyant on Flood Compensation : बाढ़ प्रभावित किसानों को 7 सितंबर से पहले मिलेगा मुआवजा : डिप्टी सीएम

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox