होम / Chief Minister Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा : केजरीवाल

Chief Minister Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा : केजरीवाल

• LAST UPDATED : October 11, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Chief Minister Arvind Kejriwal, नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) को खत्म करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है और पार्टी नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए जा रहे हैं। केजरीवाल ने अपने आवास पर ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान से मुलाकात करने के बाद यह दावे किए। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को खान के परिसरों पर छापे मारे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने खान तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में ‘आप’ विधायक के परिसरों की तलाशी ली थी। यह कार्रवाई धन शोधन रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत की गई और तीन-चार परिसरों में तलाशी ली गई।

खान से मुलाकात के बाद ‘आप’ प्रमुख ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे (आप) नेताओं के खिलाफ 170 मामले दर्ज कराए गए, लेकिन उनमें से 140 मामलों में फैसला हमारे पक्ष में रहा है।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में उन्होंने हमारे वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। आप को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे एक अभियान के तहत छापे मारे जा रहे हैं।’’

भाजपा का मकसद विपक्षी नेताओं को परेशान करना

उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शासित राज्यों में कोई जांच नहीं कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का मकसद भ्रष्टाचार को खत्म करना नहीं बल्कि विपक्षी नेताओं को परेशान करना है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि मोदी जी जिन लोगों को भ्रष्ट बुलाते थे, वे लोग अब भाजपा का हिस्सा हैं। उन्होंने विपक्षी दलों के भ्रष्ट लोगों को अपने पाले में कर लिया है।’’ उन्होंने कहा कि आप देशभक्तों की पार्टी है। उन्होंने दावा किया कि देश में डर का माहौल है। केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘लोग भारत छोड़ रहे हैं और दूसरे देशों में जा रहे हैं।’’

यह भी पढ़ें : Pakistan News : पठानकोट हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या

यह भी पढ़ें : Big Road Accient in Bhiwani : खड़े ट्रक में टकराई कार, 6 युवकों की मौत

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox