होम / Champai Soren Oath : चंपई सोरेन 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Champai Soren Oath : चंपई सोरेन 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

• LAST UPDATED : February 2, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Champai Soren Oath, रांची : झारखंड में नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज नए सीएम पद की शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने शपथ दिलाई है। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री के अलावा 2 और मंत्रियों आलमगीर आलग और सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली। मालूम रहे कि बुधवार को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। कयास लगाए जा रहे थे कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बन सकती हैं, लेकिन परिवार में आपत्तियों के बीच जेएमएम की बैठक में चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। अब उन्होंने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

अब बहुमत साबित करेंगे सोरेन

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद राज्य में मुख्यमंत्री न होने को लेकर असमंजस की स्थिति थी और इसके कारण राजनीतिक संकट गहरा गया था। चंपई सोरेन को 5 फरवरी को बहुमत साबित करना होगा।

चंपई सोरेन झारखंड टाइगर’ के नाम से भी जाने जाते हैं

जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन के वफादार माने जाने वाले राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को 1990 के दशक में अलग (झारखंड) राज्य की लंबी लड़ाई में उनके योगदान के लिए ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से जाना जाता था। है। चंपई सोरेन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1991 में सरायकेला सीट से उपचुनाव में निर्दलीय विधायक के रूप में निर्वाचित होकर की।

यह भी पढ़ें : Surajkund Mela 2024 : फरीदाबाद में मेला आज से शुरू, राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन

यह भी पढ़ें : Poonam Pandey Dies : मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडेय का कैंसर से निधन

यह भी पढ़ें : Delhi School Bomb Threat : दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया कैंपस

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox