होम / Chandra Grahan 2023 Date and Time : चंद्र ग्रहण आज, जानिए इतने बजे से शुरू होगा सूतक

Chandra Grahan 2023 Date and Time : चंद्र ग्रहण आज, जानिए इतने बजे से शुरू होगा सूतक

• LAST UPDATED : October 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Chandra Grahan 2023 Date and Time, नई दिल्ली : गत वर्षों की तरह इस बार भी भारत में कई ग्रहण देखने को मिल रहे हैं। आज भी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है जिसका सनातन धर्म में काफी महत्व है। शास्त्रों के अनुसार इस दौरान पृथ्वी पर राहु-केतु का प्रभाव बढ़ जाता है। बता दें कि पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच सूर्य के आने से ही चंद्र ग्रहण लगता है। ग्रहण के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता।

जानकारी के अनुसार यह चंद्र ग्रहण इस वर्ष का आखिरी ग्रहण है जोकि आज शरद पूर्णिमा पर लगने वाला है। चंद्र ग्रहण से पूर्व 28 अक्तूबर यानि आज शाम चार बजकर पांच मिनट से सूतक का प्रारंभ शुरू हो जाएगा। ज्योतिषियों का कहना है कि ग्रहण काल में दान का संकल्प लें और सुबह दान करें। वहीं गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

जानिए इतने बजे शुरू होगा ग्रहण

आपको जानकारी दे दें कि सूतक जहां शाम 4 बजे शुरू हो जाएगा वहीं 29 अक्तूबर रात एक बजकर पांच मिनट पर आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू होगा। रात 1.44 मिनट पर ग्रहण का मध्य और 2.22 मिनट पर ग्रहण खत्म होगा। वहीं अगले वर्ष2024 में चंद्र ग्रहण 17-18 सितंबर की रात्रि में लगेगा। बताया जाता है कि जिस दौरान ग्रहण होता है उस दौरान तमाम तरह की नकारात्मक शक्तियां प्रबल हो जाती हैं, जिससे हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती हैं।

यहां-यहां नजर आऐगा चंद्र ग्रहण

बता दें कि इस वर्ष का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर 2023 को लगेगा जिसे भारत में देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण को भारत के अलावा यूरोप, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, अटलांटिक, दक्षिणी प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में लोग आसानी से देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ पर इस समय होगा चंद्रोदय

Tags: