होम / Bharat Nyay Yatra : भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस निकालेगी ‘भारत न्याय यात्रा’

Bharat Nyay Yatra : भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस निकालेगी ‘भारत न्याय यात्रा’

• LAST UPDATED : December 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Bharat Nyay Yatra, नई दिल्ली : कांग्रेस 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने जा रही है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होगी और मुंबई तक जाएगी और इस दौरान 14 राज्यों और 85 जिलों में 6000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने दी।

उन्होंने बताया,‘‘ कांग्रेस कार्य समिति में यह राय बनी कि पार्टी नेता राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक यात्रा करनी चाहिए….अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने का निर्णय किया है।’’

राहुल गांधी पहले कर चुके हैं भारत जोड़ो यात्रा

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी। यह भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐतिहासिक यात्रा थी। वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अपने अनुभव से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा में देश की महिलाओं, युवाओं और वंचित समुदाय के लोगों से बातचीत की जाएगी।’’

भारत न्याय यात्रा 6200 किलोमीटर की दूरी की जाएगी तय

वेणुगोपाल ने कहा कि यात्रा में 6,200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और महाराष्ट्र पहुंचने से पहले यह मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा,‘‘ यह यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी। ‘भारत न्याय यात्रा’ ज्यादातर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Visits Virender Arya Akhara : राहुल गांधी बजरंग पूनिया सहित कई पहलवानों से मिले

यह भी पढ़ें : Rohtak Sonipat Road Bus Accident : 2 बसों की भिड़ंत में कई लोग चोटिल

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Film Dialogues Converted Election Dialogues : आपने वोट दिया, मोगैंबो खुश हुआ…फिल्मी डायलॉग के पोस्टर कर रहे हैं मतदाताओं को आकर्षित
Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना
Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox