होम / Covid Cases in India Live : 21 मई, 2023 के बाद सबसे अधिक केस आए

Covid Cases in India Live : 21 मई, 2023 के बाद सबसे अधिक केस आए

BY: • LAST UPDATED : December 23, 2023
  • एक दिन में आए 752 नए मामले

India News (इंडिया न्यूज़), Covid Cases in India Live, नई दिल्ली : भारत में शनिवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 752 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जोेेकि 21 मई, 2023 के बाद सबसे अधिक हैं, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 3,420 हो गए हैं। 24 घंटों में कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि गुरुवार तक देश में कोविड-19 उप-संस्करण जेएन.1 के 22 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 21 मामले गोवा से और एक केरल से सामने आए हैं। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में 640 ताज़ा कोविड-19 संक्रमणों की वृद्धि देखी गई थी जबकि सक्रिय मामलों की संख्या एक दिन पहले के 2,669 से बढ़कर 2,997 हो गई।

अब तक इतने लोग कोरोना की चपेट में आ चुके

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक सामने आए कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 4.50 करोड़ (4.50.07.964) हो गई है। देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत होने के कारण इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,332 हो गई है।

बता दें कि बीते 24 घंटे में केरल में 2 तथा राजस्थान और कर्नाटक में कोविड-19 से 1-1 मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.44.71.212 हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81% है, वहीं मृत्यु दर 1.19% है। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220,67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

दुनियाभर में 52 प्रतिशत मामले बढ़े : WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि बीते एक महीने में दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले 52 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। एक महीने में पूरी दुनिया में कोविड-19 के कुल 8,50,000 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान इस महामारी से 3000 लोगों की मौत हुई है। हालांकि मरने वालों के आंकड़ों में बीते एक महीने में 8 फीसदी की कमी आई है। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि शुरुआत से 17 दिसंबर तक दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 77 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है, वहीं 70 लाख लोगों की अभी तक कोरोना संक्रमण से जान गई है।

यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir Encounter : अखनूर में आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी मार गिराया

यह भी पढ़ें : Wrestling Controversy : रेसलर बजरंग पूनिया ने लौटाया पद्मश्री अवॉर्ड

यह भी पढ़ें : Sakshi Malik ने कुश्ती छोड़ी, जूते निकालकर टेबल पर रखे

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT