India News (इंडिया न्यूज), Covid News Today, नई दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत ने गुरुवार को 761 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए। वहीं वायरल से 12 लोगों की मौत हुई है। जनवरी 2020 में फैलने के बाद से भारत में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 4,50,15,896 तक पहुंच गई है। कल केरल और कर्नाटक में दो मरीजों की जान कोविड की वजह से चली गई।
India Corona Update
मंत्रालय के अनुसार ताजा मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 5,33,373 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वालों की कुल संख्या 4.44 करोड़ (4,44,78,047) हो गई। मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत आंकी गई है। जनवरी-2020 में देश में कोविड-19 के प्रकोप के बाद से अब तक देश में 4.50 करोड़ (4,50,15,843) मामले दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Ram Mandir Ayodhya : जानिए राम मंदिर की बनावट और खासियतें
यह भी पढ़ें : Jhajjar Lamps : रामलला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के दिन झज्जर के दीयों से जगमग होंगे 3 प्रदेश