होम / Himachal Landslide : सोलन में दत्यार के पास लैंडस्लाइड, एक की मौत

Himachal Landslide : सोलन में दत्यार के पास लैंडस्लाइड, एक की मौत

BY: • LAST UPDATED : July 29, 2024
  • हादसे की चपेट में आए 3 लोग घायल भी हुए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Himachal Landslide : हिमाचल में नेशनल हाईवे-5 चंडीगढ़-शिमला सड़क पर बीती रात 2:30 बजे परवाणू के आई लव हिमाचल पार्क के नजदीक एक पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में पंजाब की एक बोलेरो कैंपर गाड़ी आ गई। इसमें सवार देवराज नाम के व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चालक कुलदीप सिंह (40) पुत्र हरभजन सिंह निवासी गढ़शंकर होशियारपुर, भावुक (23) पुत्र चमन लाल मोहल्ला जालंधर सिटी व वंदना सोंधी (43) पत्नी चमन लाल निवासी मोहल्ला जालंधर सिटी घायल हो गए। सभी घायलों काे तुरंत ईएसआई अस्पताल परवाणू में लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना के अनुसार पीबी 08सीपी-9686 नंबर की गाड़ी अखबार लेकर शिमला जा रही थी।

Himachal Landslide : जगह जगह लैंडस्लाइड से 80 से ज्यादा सड़कें बाधित

इस दौरान परवाणू में लैंडस्लाइड हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बीती रात को बारिश से तबाही हुई है। जगह-जगह लैंडस्लाइड से 80 से ज्यादा सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई हैं। शिमला की मैहली-शोघी सड़क पर भी लैंडस्लाइड से एक गाड़ी मलबे में दब गई। वहीं किन्नौर जिले के ज्ञाबुंग और रोपा नाले में रविवार दोपहर बाद बादल फटने के बाद मलबा लोगों के बगीचों में पहुंच गया। इससे सैकड़ों सेब के पौधे और नकदी फसलों को नुकसान हुआ है। कुल्लू और लाहौल में बीते 24 घंटे के बाद ब्यास और सरेही नाला में जलस्तर बढ़ने से पांच घरों के लोगों को दूसरी एहतियातन दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा।

किन्नौर में बादल फटने से करोड़ों का नुकसान

उधर,किन्नौर के ज्ञाबुंग और रोपा पंचायत में नाले में रविवार को बादल फटने से करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बादल फटने के बाद नाले का मलबा किसानों के खेतों व बागीचों में पहुंच गया। इससे सेब के सैकड़ों पौधों को नुकसान हुआ है। किन्नौर की रोपा पंचायत में धर्म सिंह मेहता के दो कमरों का मकान बाढ़ में बह गया, जबकि हरि सिंह के मकान में पानी और मलबा से भर गया। किन्नौर में जल शक्ति विभाग की चार सिंचाई नहरों को भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। किन्नौर के निगुलसरी ब्लॉक प्वाइंट पर पहाड़ी से बार बार पत्थर गिर रहे हैं। इससे नेशनल हाईवे-5 बार बार बंद हो रहा है।

यह भी पढ़ें : 300 Khaps Of North India ने किया लव, समलैंगिक मैरिज और लिव -इन रिलेशनशिप का विरोध

यह भी पढ़ें : Russia-Ukraine War – Ravi Matour : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच लापता रवि मटौर की करीब पांच माह बाद मिली मौत की खबर 

यह भी पढ़ें : Manu Bhaskar : पेरिस में छा गई म्हारी छोरी मनु : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने जीता पहला मेडल 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Charkhi Dadri News : महिला की मौत पर हंगामा, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप आरोप, पढ़ें, आखिर क्या है पूरा मामला 
38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस
Renu Bala Gupta : करनाल नगर निगम मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने रेनू बाला गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, जानें कितनी मजबूत उम्मीदवार हैं रेनू बाला 
Ranbir Gangwa Targeted Deepender Hooda : दीपेंद्र हुड्डा ने किया अनिल विज के बयानों का समर्थन, तो..मंत्री रणबीर गंगवा ने दी नसीहत, कहा- अपनी पार्टी की चिंता करें दीपेंद्र हुड्डा
Kumari Selja ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर जताया शोक, कहा – 18 मौतों के बाद खुली प्रशासन की नींद, भारी भीड़ की संभावना के बावजूद उचित प्रबंधों का रहा अभाव
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT