होम / Dhanteras 2023 : धनतेरस आज, जानिए ये रहेगा शुभ मुहुर्त

Dhanteras 2023 : धनतेरस आज, जानिए ये रहेगा शुभ मुहुर्त

• LAST UPDATED : November 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Dhanteras 2023 : आज धनतेरस है और इस पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। इस बार इस दिन शुक्र प्रदोष व धनतेरस का शुभ संयोग भी है। वहीं शुभकर्तरी, वरिष्ठ, सरल, सुमुख, प्रीति व अमृत योग भी बन रहा है। इस पर्व के दिन खरीदारी का महत्व और बढ़ जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन सोना-चांदी, स्टील, फूल और पीतल के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना गया है। धनतेरस पर यमुना नदी में स्नान का भी विशेष महत्व है।

Dhanteras 2023

धनतेरस आज, जानिए ये रहेगा शुभ मुहुर्त

एक पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार धनतेरस 10 नवंबर को मनाई जा रही है और शुभ समय की बात करें तो यह सुबह 11:47 बजे से शुरू होकर 11 नवंबर दोपहर 1:13 बजे तक रहेगा। धनतेरस का पर्व प्रदोष काल में मनाया जाता है, इसलिए यह पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस के दिन 12.49 से दोपहर 2.30 बजे तक स्थिर लग्न

शुक्रवार यानि आज धनतेरस के दिन 12.49 से दोपहर 2.30 बजे तक स्थिर लग्न है। दूसरा शाम 5.48 से देर रात तक है। वहीं दोपहर 12.06 से शाम 5.27 बजे तक अभिजीत मुहूर्त व शुभ की चौघड़िया है। शाम को 4.08 से 5.24 बजे तक शुभ की चौघड़िया है। रात 8:48 से 10:27 बजे तक लाभ की चौघड़िया है। यह भी बता दें कि धनतेरस पर दोपहर 12.56 से 2.06 बजे तक और शाम को 4.16 से 5.26 बजे तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त रहेगा।

यह भी पढ़ें : Hathni kund Bairaj : हथिनी कुंड क्षेत्र बनेगा पर्यटन का नया केंद्र : मनोहर लाल

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Crime: छोटी सी रकम के लिए साहूकार ने मजदूर पर क्या जुल्म, पीट पीट कर किया बुरा हाल ,सदमे में गरीब ने की आत्महत्या
Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?
Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने में ना करें देरी
Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी
Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार
Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox