होम / Modi 3.0 Government : मोदी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, देखें पूरी लिस्ट

Modi 3.0 Government : मोदी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, देखें पूरी लिस्ट

• LAST UPDATED : June 11, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Modi 3.0 Government : मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा हो चुका है जिसके तहत अमित शाह को एक बार फिर गृह मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, एस जयशंकर के पास विदेश मंत्रालय रहेगा। इसी तरह अश्विनी वैष्णव को फिर से रेल मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री और पीयूष गोयल भी वाणिज्य व उद्योग मंत्री पद पर बने रहेंगे।

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल की बात करें तो उनको ऊर्जा विभाग दिया गया है। शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। नितिन गडकरी के साथ दो राज्य मंत्री रहेंगे। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रसायन व उर्वरक मंत्रालय मिला है।

Modi 3.0 Government : कैबिनेट मंत्री और उनके विभाग

1. अमित शाह को गृह एवं सहकारिता।
2. राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय।
3. नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और हाइवे।
4. जेपी नड्डा को स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक।
5. शिवराज सिंह चौहान को कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास।
6.एस. जयशंकर को विदेश।
7. निर्मला सीतारमण को वित्त और कॉर्पोरेट मामले।
8. मनोहर लाल को आवास, शहरी मामले, ऊर्जा।
9. एचडी कुमारस्वामी (JDS) को भारी उद्योग और इस्पात।
10. धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा।
11. पीयूष गोयल को कॉमर्स और इंडस्ट्री।
12. जीतनराम मांझी (HAM) को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग।
13. सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग।
14. राम मोहन नायडू (TDP) को नागरिक उड्डयन।
15. डॉ.वीरेंद्र खटीक को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता।
16. ललन सिंह (JDU) को पंचायती राज, फिशरीज, पशुपालन और डेयरी।
17. प्रल्हाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य, PDS, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा।
18. जुएल ओरांव को आदिवासी मामले।
19. गिरिराज सिंह को कपड़ा।
20. भूपेंद्र यादव को पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन।
21. ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास।
22. अश्विनी वैष्णव को रेल, सूचना-प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी।
23. गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति एवं पर्यटन।
24. अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास।
25. हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस।
26. जी किशन रेड्डी को कोयला और खनन।
27. मनसुख मांडविया को श्रम, रोजगार, युवा और खेल मामले।
28. सी. आर पाटिल को जल शक्ति।
29. चिराग पासवान LJP (R) को खाद्य प्रसंस्करण।
30. किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य, अल्पसंख्यक मामले।

यह भी पढ़ें : PM Modi’s Big Decision Regarding Farmers : तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही देशभर के किसानों को मोदी की बड़ी सौगात, पहले ही दिन इस फाइल पर किए साइन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT