होम / Gold Price Today : जानिए सोना आज इतनी कीमत पर पहुंचा

Gold Price Today : जानिए सोना आज इतनी कीमत पर पहुंचा

• LAST UPDATED : May 15, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Gold Price Today : सोने के दामों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। जी हां, आज भी 15 मई को सोने की कीमतों में भारी बढ़त सामने आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम सोना 390 रुपए उछला है जिसके बाद सोने की कीमत 72,725 रुपए हो गई है।

Gold Price Today : चांदी भी इतनी उछली

वहीं चांदी के मूल्य की बात करें तो इसमें भी तेजी नजर आई है। एक किलो चांदी 166 रुपए महंगी हुई है जिसके बाद यह 84,206 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही है। इससे पहले चांदी का भाव 84,080 रुपए प्रति किलोग्राम था।

75 हजार पर होगा सोना!

जुलाई से फिर विवाह शुरू होने जा रहे हैं, ऐसे में इससे सोने की डिमांड में तेजी आएगी। इस कारण इस वर्ष के अंत तक सोना 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 85 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox