Gold Silver Price : सोना पहली बार पहुंचा 66,000 रुपए के पास

165
Gold Silver Price
सोना पहली बार पहुंचा 66,000 रुपए के पास

India News (इंडिया न्यूज), Gold Silver Price, नई दिल्ली : देशभर में सोने की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। आज सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की मानें तो यह 10 ग्राम सोना 206 रुपए बढ़कर 65,795 रुपए पर पहुंच गया है जोकि अब तक का सबसे बड़ा भाव है। इससे पूर्व इसी माह 11 मार्च को सोने ने 65,646 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

चांदी में मामूली बढ़ौत्तरी

वहीं, अगर चांदी की बात करें तो चांदी में भी मामूली तेजी सामने आई है। यह 15 रुपए महंगी हुई और 73,859 रुपए प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई। इससे पहले चांदी का मूल्य 73,844 रुपए था। चांदी ने बीते साल यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोने में तेजी के 3 प्रमुख कारण

बता दें कि शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ जाती हैं, वहीं इस वर्ष 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका भी बनी हुई है। दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे है।

मार्च में अब तक 3 हजार से ज्यादा महंगा हुआ सोना

मार्च महीने की शुरुआत में सोना 62,592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 20 मार्च को बढ़कर 65,795 रुपए पर आ गया। यानी 20 दिनों में ही इसकी कीमत में 3,203 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आ गई है। वहीं चांदी की कीमत भी 69,977​ रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर ​​​​​​73,859 रुपए पर आ गई।

जानिए इतने हजार तक जा सकता है सोने का भाव

मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो देश में आने वाले दिनों में सोने के भाव में और भी बढ़ौत्तरी नजर आएगी। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 75 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंचने के लगातार आसार बने हुए हैं।

ऐसे चेक करें क्वालिटी

वहीं सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करना चाहिए। सोना अगर आप लेने जा रहे हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। क्योंकि हॉलमार्क सोने के शुद्धता की सरकारी गारंटी देती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।

एक मिस्ड कॉल से जानिये ताजा भाव

यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।