Union Minister Anurag Singh Thakur : इंडी गठबंधन के पास ना नेता है, ना नीयत और ना ही है नेतृत्व : अनुराग ठाकुर

35
Union Minister Anurag Singh Thakur
  • टुकड़े-टुकड़े इंडी गठबंधन का घोषणा पत्र भी टुकड़ों में : अनुराग ठाकुर
  • संविधान पर शोर मचाने वाली कांग्रेस ने सदा बाबा साहब को किया अपमानित: अनुराग ठाकुर
  • कांग्रेस को भी पता है, आयेगा तो मोदी ही: अनुराग ठाकुर

India News(इंडिया न्यूज़), Union Minister Anurag Singh Thakur : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाएं कीं। इंडी गठबंधन के सहयोगी दलों द्वारा अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करने को हास्यास्पद बताते हुए टुकड़े-टुकड़े इंडी गठबंधन का घोषणा पत्र भी टुकड़ों में आने की बात कही है व साथ ही बाबा साहब के दिए संविधान को 62 बार संशोधित करने, उन्हें अपमानित करने का, पार्टी से बाहर करने का, चुनाव हरवाने का काम कांग्रेस द्वारा करने की बात कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने बाबा साहब को हर वो सम्मान दिया जिसके वो हकदार थे, मगर बाबा साहब को अपमानित करने के पीछे आख़िर कांग्रेस की क्या मंशा थी?

Union Minister Anurag Singh Thakur : आएगा तो मोदी ही

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ इंडी गठबंधन के पास ना नेता है, ना नीयत और ना ही नेतृत्व है। और तो और इनका तो घोषणा पत्र भी एक नहीं है। आखिर यह कैसा गठबंधन है जिसकी रैली में एक गैर राजनीतिक महिला आकर 6 गारंटियों की घोषणा कर देती है? यह कैसा गठबंधन है जिसका घोषणा पत्र भी टुकड़ों टुकड़ों में आ रहा है? उधर ममता बनर्जी अपना घोषणा पत्र लेकर आती हैं, लालू यादव और उनके सुपुत्र अपना घोषणा पत्र लेकर आते हैं तो वहीं अखिलेश यादव अलग घोषणा पत्र लेकर आते हैं। पहले टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले कांग्रेस में शामिल हुए और अब कांग्रेस ने टुकड़े-टुकड़े मिलाकर एक गठबंधन बनाया है। इनके नेताओं के बयानों से स्पष्ट झलकता है कि यह भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। देश ना टुकड़े-टुकड़े गठबंधन को स्वीकारेगा ना ही टुकड़ों में बंटा इनका घोषणापत्र स्वीकारेगा। क्योंकि भारत के हर कोने से एक ही आवाज़ है, आएगा तो मोदी ही”

कांग्रेस के पास देश के भविष्य का कोई रोड मैप नहीं

विपक्ष द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर संविधान बदलने के आरोपों के ऊपर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पास देश के भविष्य का कोई रोड मैप नहीं है। उनके पास कहने को कुछ नहीं है इसलिए जनता को भ्रमित करने हेतु ऐसी मनगढ़ंत बातें करते हैं। लेकिन आज भारत की जनता इनका असली चाल, चरित्र और चेहरा पहचान चुकी है। यह वही कांग्रेस है जिसने हमारे संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सभी तरह से अपमान किया और चुनाव हरवाए। कांग्रेस और नेहरू गांधी परिवार ने 62 बार संविधान में संशोधन किए हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 17 बार, मनमोहन सिंह ने 7 बार तो वहीं इंदिरा गांधी ने 33 बार संविधान में संशोधन किए।

बाबा साहब को भारत रत्न भी गैर कांग्रेसी सरकार में मिला

कांग्रेस पहले यह बताए कि उसने क्या सोचकर यह संशोधन किए। वहीं दूसरी ओर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने सांसद जाकर सबसे पहले संविधान के सामने अपना शीश झुकाया था। हमने बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली, शिक्षस्थली, दीक्षा स्थली और उनसे जुड़े सभी स्थलों का पंच तीर्थ के रूप में विकास किया है। यह हमारी ही सरकार है जिसने संविधान दिवस मनाया और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में घोषित किया। बाबा साहब को भारत रत्न भी गैर कांग्रेसी सरकार में मिला।”

कांग्रेस जहां केंद्र में RSVP पार्टी यानी राहुल, सोनिया, वाड्रा, प्रियंका बनकर रह गई

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सदा परिवारवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर विभाजनकारी नीतियां फैलती है। यही कारण है कि आज देश के नागरिक कांग्रेस को वोट करने को तैयार नहीं हैं। आज कांग्रेस का उत्तर प्रदेश से पलायन हो चुका है। जनता से नकारे जाने के बाद अन्य राज्यों से भी उनका पलायन जारी है। कांग्रेस जहां केंद्र में RSVP पार्टी यानी राहुल, सोनिया, वाड्रा, प्रियंका बनकर रह गई है वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस सिर्फ कमलनाथ और नकुलनाथ तक सीमित रह गई है।

कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सारी गरंटियां फेल

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड से अपने चुनाव में एसडीपीआई और पीएफआई का समर्थन ले रहे हैं। यह आतंकवादी और देश के विभाजन की सोच रखने वाली पार्टियां हैं। अच्छा होगा अगर राहुल गांधी जी बता दें कि उन्हें देश के किस टुकड़े पर राज करना है? आज देश मोदी जी के विकास पर विश्वास करता है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सारी गरंटियां फेल हैं। 2014 और 2019 में देश ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया था और अब यानी 2024 में देश के नागरिक बीजेपी को 370 पार और एनडीए को 400 पार सीटें देने का मन बना चुके हैं।”

यह भी पढ़ें : Congress Leader Kumari Selja : कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्ज माफी आयोग का गठन किया जाएगा : कुमारी सैलजा

यह भी पढ़ें Murder Accused Nephew Arrested : गोली मारकर चाचा की हत्या करने वाला आरोपी भतीजा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Haryana Congress Loksabha Candidates : हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा जल्द