India Covid-19 Update : कोरोना ने फिर डराना शुरू किया, आज आए 614 नए मामले

41
India Covid-19 Update
भारत कोरोना अपडेट

India News (इंडिया न्यूज़), India Covid-19 Update, नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। जी हां, इस वर्ष 21 मई के बाद सबसे अधिक 614 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,311 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार केरल में बीते 24 घंटों में तीन मरीजों की मौतों से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,321 हो गई है, जबकि देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,05,978) है।

बीमारी से उभरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर हुई इतनी

आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से उभरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,346 हो गयी है और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। संक्रमण से जान गंवाने की दर 1.19 फीसदी है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में अभी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी गई हैं।

यह भी पढ़ें : IPL 2024 Auction : आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिके आस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क

यह भी पढ़ें : Assam Pavilion in International Gita Mahotsav : कुरुक्षेत्र की धरा पर असम की लोक संस्कृति से रू-ब-रू करवा रहा असम पवेलियन