होम / International Lawyers Conference : सरकार आसान, भारतीय भाषाओं में कानून बनाने का ईमानदारी से प्रयास कर रही है : प्रधानमंत्री मोदी

International Lawyers Conference : सरकार आसान, भारतीय भाषाओं में कानून बनाने का ईमानदारी से प्रयास कर रही है : प्रधानमंत्री मोदी

• LAST UPDATED : September 23, 2023
India News (इंडिया न्यूज़), International Lawyers Conference, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार जितना संभव हो सके, आसान तरीके से और भारतीय भाषाओं में कानून बनाने की दिशा में ईमानदारी से प्रयास कर रही है। यहां अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि कानून लिखने और न्यायिक प्रक्रिया में जिस भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, वह न्याय सुनिश्चित करने में एक बड़ी भूमिका निभाती है।

उन्होंने विधि क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत सरकार में हम लोग सोच रहे हैं कि कानून दो तरीकों से पेश किया जाना चाहिए। एक मसौदा उस भाषा में होगा जिसका आप इस्तेमाल करते हैं। दूसरा मसौदा उस भाषा में होगा जिसे देश का आम आदमी समझ सकता है। उन्हें अपनी भाषा में कानून समझ आना चाहिए।’’

मोदी ने कहा कि कानून को जटिल भाषा में बनाने का चलन रहा है। विधि समुदाय की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायपालिका और बार भारत की न्याय प्रणाली के लंबे समय से संरक्षक रहे हैं और वे भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, बीआर आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल भी वकील थे।

जी20 शिखर सम्मेलन और सफल चंद्रयान मिशन की भी चर्चा

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन ऐसे वक्त में हो रहा है जब भारत कई ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बना है। संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह महिलाओं की अगुवाई में विकास को एक नयी दिशा तथा ऊर्जा देगा। उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन और सफल चंद्रयान मिशन की भी बात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित देश बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है जिसके लिए उसे मजबूत और निष्पक्ष न्यायिक प्रणाली की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत पर दुनिया के बढ़ते विश्वास में निष्पक्ष न्याय की एक बड़ी भूमिका है।

यह भी पढ़ें : NIA Action on SFJ Khalistani Terrorist Gurpatwant Singh Pannu : खालिस्तानी आतंकी पन्नू की अमृतसर और चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी जब्त

यह भी पढ़ें : Panchkula Sugarfed Appointment Controversy : फर्जी दस्तावेजों से पाई नियुक्ति से लेकर पदोन्नती

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
Film Dialogues Converted Election Dialogues : आपने वोट दिया, मोगैंबो खुश हुआ…फिल्मी डायलॉग के पोस्टर कर रहे हैं मतदाताओं को आकर्षित
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox