होम / Lok Sabha Election 2024 LIVE : सातवें चरण में पंजाब और हिमाचल में वोटिंग जारी

Lok Sabha Election 2024 LIVE : सातवें चरण में पंजाब और हिमाचल में वोटिंग जारी

• LAST UPDATED : June 1, 2024
  • 542 सीटों पर वोटिंग के नतीजे 4 जून को

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024 LIVE : देश के लोकसभा चुनाव-2024 के 7वें और अंतिम चरण में यहां पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। पंजाब की बात करें तो यहां 13 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है जाेकि शाम 6 बजे तक रहेगी। यहां सुबह 11 बजे तक 23.91 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

Lok Sabha Election 2024 LIVE : हिमाचल में 9 बजे तक इतना मतदान

उधर, हिमाचल की 4 लोकसभा सीटों पर भी सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। यहां सुबह 9 बजे तक 14.35 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शिमला में सबसे अधिक 15.26% वोटिंग हुई।

गौरतलब है कि 543 में से 542 सीटों पर हुई वोटिंग के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। जिस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

सायं 6.30 के बाद एग्जिट पोल जारी

चुनाव परिणामों से पहले एक जून की शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की ओर से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। देश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका अनुमान इस पोल के जरिए लगेगा।

इससे पहले चुनाव आयोग ने जानकारी दी थी कि 19 अप्रैल 2024 को सुबह सात बजे से 1 जून 2024 को शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध रहेगा। एक जून को शाम 6.30 बजे के बाद तमाम सर्वे एजेंसियां या न्यूज चैनल एग्जिट पोल जारी करेंगे।

यह भी पढ़े : Hooda and Manohar Lal’s Reputation : लोकसभा चुनाव में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर