होम / Morni Hills Panchkula : छोटे स्विटजरलैंड से कम नहीं हरियाणा का मोरनी हिल्स

Morni Hills Panchkula : छोटे स्विटजरलैंड से कम नहीं हरियाणा का मोरनी हिल्स

• LAST UPDATED : December 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Morni Hills Panchkula, चंडीगढ़ : गर्मी की छुटि्टयां आने वाली हैं और हम घूमने-फिरने के लिए प्राय: अपने शहर से नजदीक की जगह देखते हैं, क्योंकि अगर कम समय हो तो लंबी दूरी तय करना ही नामुनकिन है। लेकिन आज आपको लेकर चलते हैं हरियाणा के छोटे स्विटजरलैंड यानि मोरनी हिल्स स्टेशन पर जहां प्राकृति की अद्भुत छठा बिखरी हुई है। यह हिल स्टेशन हरियाणा-पंजाब और दिल्ली के लोगों के काफी सटीक रहता है क्योंकि यह हिल स्टेनशन नजदीक ही है। ताे चलिए आपको इस हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं।

​टिक्कर ताल …

अगर आप मोरनी हिल्स पर घूमने का प्लान बनाएं तो आप शुरुआत यहां टिक्कर ताल से कर सकते हैं क्योंकि टिक्कर ताल मोरनी हिल्स में घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। यह ताल अपनी दो खूबसूरत झीलों की वजह से काफी प्रसिद्ध है। यह स्थान पर्यटकों को काफी भाता है। यहां अंदर आने के लिए आपको कुछ तय फीस अदा करनी होती है ताकि यहां झील को देखने के अलावा बोटिंग भी कर पाएंगे। यहां का चारों और का वातावरण इस भागदौड़ भरी जिंदगी में काफी शांति की अनुभूति देता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो यहां प्रकृति की अद्भुत छटा बिखरी हुई है।

एडवेंचर पार्क

इसके बाद आप मोरनी हिल्स के एडवेंचर पार्क में अगर जाते हैं तो यहां स्थित कैफेटेरिया और उसके साथ एक खूबसूरत ट्री हाउस है, जहां आप अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ प्रकृति का आनंद लेते हुए आराम से बैठकर कॉफी और नाश्ते का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां ट्रेकिंग, बोट राइड, रस्सी चढ़ाई, बर्मा पुल, रैपेलिंग और रॉक-क्लाइम्बिंग के अलावा भी कई एक्टिविटीज हैं।

​मोरनी किला

यहां माेरनी किला भी है जहां आपको घूमने के साथ-साथ इसके इतिहास के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी, मोरनी फोर्ट के नाम से प्रसिद्ध यह किला यहां की पहाड़ियों पर स्थित है, जहां से आप मोरनी हिल्स के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। कहते हैं कि हरियाणा पर्यटन विभाग अब इसे एक लग्जरी होटल में बदलने का प्लान कर रहा है।

चंडीगढ़ से मात्र इतनी दूरी

आपको जानकारी दे दें कि चंडीगढ़ हवाई अड्डा मोरनी पहाड़ियों से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। ये हवाई अड्डा कई अन्य भारतीय शहरों से भी जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे से मोरनी हिल्स तक के लिए आप बस या टैक्सी ले सकते हैं। वहीं अगर ट्रेन की बात करें तो चंडी मंदिर रेलवे स्टेशन और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से भी इस हिल्स तक पहुंचा जा सकता हैं। यहां से इसकी दूरी लगभग 30-40 किमी है। कालका शताब्दी, चंडीगढ़ एक्सप्रेस और पश्चिम एक्सप्रेस कुछ लोकप्रिय ट्रेनें हैं जिनमें मोरनी हिल्स तक के लिए आसानी से जाया जा सकता है

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox