होम / North India Weather : उत्तर भारत में ठंड ने पांव पसारने किए शुरू

North India Weather : उत्तर भारत में ठंड ने पांव पसारने किए शुरू

• LAST UPDATED : December 6, 2023
  • पहाड़ों से मैदानों तक शीतलहर व धुंध ने बढ़ाई दुश्वारियां

India News (इंडिया न्यूज), North India Weather, नई दिल्ली: हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर तो थम गया, लेकिन अब शीतलहर ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। उत्तर भारत के पहाड़ों से मैदानों तक शीतलहर आफत बनने लगी है। साथ ही दिल्ली व हरियाणा-पंजाब में धुंध भी परेशानी बढ़ा रही है। उधर जम्मू कश्मीर में रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है।

  • दिल्ली व हरियाणा-पंजाब में धुंध बढ़ा रही परेशानी  

अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम

पंजाब के कई जिलों में मंगलवार सुबह भी घनी धुंध छाई रही। जिसके चलते दृश्यता काफी कम रही। । धुंध बढ़ने के साथ ठंड भी अब बढ़ गई है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि बाकी अन्य सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 0.3 से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Cold Wave
रोहतांग के बर्फीले इलाके में बनाई गई स्नोमैन की आकृति।

मनाली का भी न्यूनतम तापमान अब माइनस में

केलांग, कल्पा के बाद मनाली और समदो का न्यूनतम तापमान भी अब माइनस में पहुंच गया है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.3, समदो में माइनस 2.8, कल्पा में माइनस 1.6 और मनाली में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रिकांगपिओ में न्यूनतम तापमान 0.9, नारकंडा में 0.4, भुंतर में 2.1, कुफरी में 2.5, मंडी में 4.4, शिमला में 4.6, सुंदरनगर में 4.7, सोलन में 5.5, ऊना में 6.4, कांगड़ा में 7.0 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

हिमाचल में 10 दिसंबर तक साफ रहेगा मैसम

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के बाद शिमला, ऊना, सोलन, कांगड़ा में भी सुबह-शाम के समय मौसम में ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को धूप खिली। 10 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूवार्नुमान है।

कश्मीर में अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर में शीतलहर के साथ रात को अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर में कल सुबह कोहरा छाया रहा। यहां दिन का तापमान 13.0 और मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6, पहलगाम में माइनस 4.3, कुपवाड़ा में माइनस 1.7 और गुलमर्ग में माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में कड़ाके की ठंड पड़ रही हे। यहां बीती रात को न्यूनतम तापमान माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में रात में ठंडक का अहसास

जम्मू में दिन की शुरूआत साफ मौसम के साथ हुई और दिनभर धूप खिली रही। लेकिन रात में ठंडक का अहसास बढ़ा है। यहां दिन का पारा 23.2 और बीती रात को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.8, बटोत में 3.5, कटड़ा में 8.4, भद्रवाह में 1.4 और कठुआ में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : Congress on Cyclone Michaung : चक्रवात से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता दे केंद्र सरकार : कांग्रेस

यह भी पढ़ें : Murder Cases In India : देश में 2022 में हत्या के 28,522 मामले सामने आए : एनसीआरबी

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox