होम / October Bank Holidays : जानिए इस महीने बैंक में इतने दिन रहेगा अवकाश

October Bank Holidays : जानिए इस महीने बैंक में इतने दिन रहेगा अवकाश

• LAST UPDATED : October 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज), October Bank Holidays, नई दिल्ली : अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और हर बार की तरह इस बार भी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर महीने में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है। इसके अनुसार त्योहारों की भरमार वाले इस महीने में कुल 16 बैंकिंग अवकाश पड़ रहे हैं. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैंद।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अक्टूबर 2023 के लिए घोषित किए गए बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालें तो महीने में 1, 8, 14, 15, 22, 28 और 29 अक्टूबर को दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। बता दें कि केंद्रीय बैंक Bank Holiday लिस्ट देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले पर्वों और आयोजनों को ध्यान में रखकर बनाता है और ये बैंकिंग छुट्टियां कई राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं।

ऐसे में अगर आप घर से किसी बैंकिंग काम के लिए तो इस लिस्ट को जरूर चेक कर लें, कहीं ऐसा न हो आप बैंक पहुंचे और वहां पर ताला लटका मिले। आरबीआई द्वारा जारी किए गई लिस्ट को आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर भी https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर क्लिक करके देख सकते हैं।

जानें किन तिथियों में आप बैंक न जाएं

  • 1 अक्टूबर (रविवार)
  • 2 अक्टूबर गांधी जयंती (सोमवार)
  • 8 अक्टूबर (रविवार)
  • 14 अक्टूबर (दूसरा शनिवार)
  • 15 अक्टूबर (रविवार)
  • 18 अक्टूबर (बुधवार)
  • 21 अक्टूबर (शनिवार)
  • 22 अक्टूबर (रविवार)
  • 23 अक्टूबर (सोमवार)
  • 24 अक्टूबर (मंगलवार)
  • 25 अक्टूबर (बुधवार)
  • 26 अक्टूबर (गुरुवार)
  • 27 अक्टूबर (शुक्रवार)
  • 28 अक्टूबर (चौथा शनिवार)
  • 29 अक्टूबर (रविवार)
  • 31 अक्टूबर (मंगलवार)

यह भी पढ़ें : PM Modi Jodhpur Visit Live : मोदी ने राजस्थान में 5000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

यह भी पढ़ें : Ujjwala Gas Cylinder Subsidy : घरेलू गैस सिलेंडर में पात्रों का अब मिलेगी इतनी सब्सिडी

यह भी पढ़ें : PM Savnidhi योजना का भरपूर लाभ उठा रहे रेहड़ी-फड़ी वाले, वरदान साबित हो रही स्कीम

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox