होम / Kripalani-Azad Birth Anniversary : प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य कृपलानी और अबुल कलाम आजाद को दी श्रद्धांजलि

Kripalani-Azad Birth Anniversary : प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य कृपलानी और अबुल कलाम आजाद को दी श्रद्धांजलि

• LAST UPDATED : November 11, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Kripalani-Azad Birth Anniversary, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी आचार्य जेबी कृपलानी और मौलाना अबुल कलाम आजाद को शनिवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी नेता कृपलानी को मोदी ने ‘उपनिवेशवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के सच्चे प्रकाशस्तंभ’ के रूप में याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘लोकतंत्र और सामाजिक समानता को मजबूत करने के लिए कृपलानी के अथक परिश्रम ने हमारे देश के ताने-बाने पर एक स्थाई छाप छोड़ी। उनका जीवन और कार्य स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों को कायम रखने के लिए हमेशा समर्पित था।’

मौलाना अबुल आजाद को भी किया याद

वहीं, मौलाना अबुल आजाद को याद करते हुए मोदी ने स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री को प्रकांड विद्वान और भारत के स्वतंत्रता संग्राम का स्तंभ बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘शिक्षा के प्रति मौलाना अबुल आजाद की प्रतिबद्धता सराहनीय थी। आधुनिक भारत को आकार देने में उनके प्रयास कई लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Land For Jobs Scam : ईडी ने लालू परिवार के सहयोगी अमित कात्याल को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Gurugram Accident News : टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें : Poisonous Liquor Deaths : हरियाणा में जहरीली शराब से इतने लोगों की हो चुकी मौत

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox