होम / Bhagwant Mann’s Wedding : विवाह के बंधन में बंधे पंजाब के सीएम भगवंत मान

Bhagwant Mann’s Wedding : विवाह के बंधन में बंधे पंजाब के सीएम भगवंत मान

• LAST UPDATED : July 7, 2022

इंडिया न्यूज, Punjab News (Bhagwant Mann’s Wedding):  पंजाब के सीएम भगवंत मान (48) आज यानि 7 जुलाई को चंडीगढ़ के गुरुद्वारे में परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) भी समारोह में पहुंचे। उनकी यह शादी पिहोवा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर (32) से हुई।

मालूम रहे कि भगवंत मान का 6 साल पहले तलाक हो चुका है। उनकी पहली पत्नी अमेरिका में है, वहीं पर उसके साथ दोनों बच्चे रह रहे हैं। वहीं यह भी बता दें कि पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई सीएम रहते हुए विवाह के बंधन में बंधा। Bhagwant Mann’s Wedding

Bhagwant Mann

Bhagwant Mann

Bhagwant Mann’s Wedding hall pics

Bhagwant Mann and Gurpreet Kaur

Bhagwant Mann and Gurpreet Kaur

Bhagwant Mann wedding

Bhagwant Mann wedding

गुरप्रीत कौर 3 बहनों में सबसे छोटी

भगवंत मान की होने वाली दुल्हन गुरप्रीत कौर 3 बहनों में सबसे छोटी हैं। वे हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में पिहोवा की तिलक कॉलोनी में रहती हैं। डॉ. गुरप्रीत ने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था और 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। उनके पिता इंद्रजीत पेशे से एक किसान हैं और उनके पास पिहोवा के गांव गुमथला गढू में करीब 50 एकड़ जमीन है और गुरप्रीत कौर की माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं। Bhagwant Mann Gurpreet Kaur Marriage

मां और बहन ने चुनी बहू

यह भी जानकारी सामने आई कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए लड़की उनकी मां और बहन ने चुनी है। भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि भगवंत मान एक बार फिर अपना घर बसा ले।

पहली पत्नी की भी की थी जमकर सराहना

सीएम भगवंत मान ने जहां दूसरा विवाह करने जा रहे हैं वहीं उन्होंने अपनी पहली पत्नी की भी जमकर प्रशंसा की थी। मान ने कहा कि उसकी पत्नी एक अच्दी मां भी है जिसने दोनों बच्चों की काफी अच्छी परवरिश की है। साथ ही ये भी कहा था कि जब उनका तलाक हुआ था तो उन्होंने अपनी सारी संपत्ति पहली पत्नी के नाम कर दी थी।

जानिए इनसे हुई थी मान की पहली शादी

बता दें कि मान की पहली शादी इंदरप्रीत कौर (Inderpreet Kaur) के साथ हुई थी, लेकिन किसी कारण 2015 में उनका तलाक हो गया था तभी से वे अलग हो गए थे। इनके दो बच्चे भी हैं जिनके नाम दिलशान (बेटा) है और सीरत (बेटी) है। पहली पत्नी से तलाक होने के बाद भगवंत ने फेसबुक पर लिखा था कि मुझे अपने दो परिवारों में से किसी एक को चुनना था तो मैंने पंजाब को चुना।

मान का राजनीतिक सफर …

भगवंत मान के राजनीतिक सफर पंजाब पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया से हुआ था और उन्होंने चुनाव भी लड़ा, लेकिन हार मिली। आगे चलकर भगवंत मान आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए और 2014 में संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर संसद पहुंचे।

वर्ष 2017 में मान ने जलालाबाद से सुखबीर बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए, लेकिन 2019 के चुनाव में एक बार फिर से संगरूर लोकसभा सीट से संसद के लिए चुने गए और इसी वर्ष उन्होंने पंजाब सीएम का पदभार संभाला।

गुरुद्वारे के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ाए

वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 8 के गुरुद्वारे के पास पंजाब के मुख्यमंत्री की शादी को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। समारोह में कुछ चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया है।
वहीं जानकरी दे दें कि सीएम मान के ससुर इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता भी है। गुरप्रीत की बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। छोटी बहन जग्गू आस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। मालूम रहे कि भगवंत मान की शादी पूरे सिख रीति-रिवाज से हुई।

यह भी पढ़ें : PM Varanasi Visit : प्रधानमंत्री वाराणसी को देंगे करोड़ों की सौगात

Connect With Us: Twitter Facebook

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox