होम / Rajasthan Rape Case : राजस्थान में कांग्रेस सरकार का मतलब है ‘बलात्कारी बचाओ’: भाजपा

Rajasthan Rape Case : राजस्थान में कांग्रेस सरकार का मतलब है ‘बलात्कारी बचाओ’: भाजपा

• LAST UPDATED : November 11, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Rape Case, नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान में एक पुलिसकर्मी द्वारा एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किए जाने की घटना को लेकर शनिवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र में उसकी सरकार ‘‘बेटी बचाओ’’ में विश्वास करती है, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार का मतलब ‘‘बलात्कारी बचाओ’’ है।

राजस्थान में बलात्कारियों के ‘‘हौसले बुलंद’’

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पुलिस और अन्य सरकारी अधिकारियों की संलिप्तता में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हुए अत्याचार के कई मामलों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि राजस्थान में बलात्कारियों के ‘‘हौसले बुलंद’’ हैं। राजस्थान के दौसा जिले में शुक्रवार को एक पुलिस उप-निरीक्षक द्वारा एक बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया गया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बच्ची केवल चार साल की है और एक दलित परिवार से आती है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि दोषी व्यक्ति को बचाने और सबूत मिटाने के प्रयासों के बीच विरोध प्रदर्शन के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की गई।

रक्षक ही भक्षक बन गए

उन्होंने दावा किया कि रक्षक ही भक्षक बन गए हैं क्योंकि राज्य सरकार के पास बलात्कारियों को बचाने में मदद करने के लिए एक ‘सक्रिय’ और संस्थागत व्यवस्था’ है। पूनावाला ने यह आरोप भी लगाया कि कुछ कांग्रेस नेताओं के परिवार के सदस्य महिलाओं के साथ क्रूरता में शामिल रहे हैं। पूनावाला ने कहा, ‘यह वह गारंटी है जो राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने दी है।’ भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र में उसकी सरकार ‘‘बेटी बचाओ’’ में विश्वास करती है, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार का मतलब ‘‘बलात्कारी बचाओ’’ है।

राजस्थान में प्रतिदिन 18 से 22 रेप की घटनाएं

उनके मुताबिक, राज्य में प्रतिदिन 18 से 22 ऐसी घटनाएं सामने आती हैं और महिलाओं एवं दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में राजस्थान नंबर एक बन गया है। पूनावाला ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजस्थान में महिलाएं पूछ रही हैं, ‘लड़की हूं बच सकती हूं?’ राजस्थान में सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ें : Telangana Election 2023 : देशभर में अब जन-केंद्रित शासन के युग को वापस लाने का समय आ गया है: राहुल

यह भी पढ़ें : Land For Jobs Scam : ईडी ने लालू परिवार के सहयोगी अमित कात्याल को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Kripalani-Azad Birth Anniversary : प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य कृपलानी और अबुल कलाम आजाद को दी श्रद्धांजलि

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox