होम / Rajya Sabha Election Result 2024 LIVE Updates : मतदान जारी, शाम तक नतीजे घोषित होने की उम्मीद

Rajya Sabha Election Result 2024 LIVE Updates : मतदान जारी, शाम तक नतीजे घोषित होने की उम्मीद

• LAST UPDATED : February 27, 2024
  • 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल में मुकाबला कड़ा

India News (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha Election Result 2024 LIVE Updates, नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव के लिए 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की 1 सीट के लिए चुनाव हो रहे हैं। सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो चुका है जोकि शाम को 4 बजे तक जारी रहेगा। आज रात ही रिजल्ट आने की उम्मीद है। बता दें कि 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं, जिनमें से 12 राज्यों की 41 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

15 सीटों पर 18 कैंडिडेट मैदान में

आपको जानकारी दे दें कि 15 सीटों पर 18 कैंडिडेट मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के 8 विधायकों पर संशय है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वोट डाल दिया है। अखिलेश ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सपा के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे। इस बीच जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन का ऐलान किया है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में बीजेपी 8 सीटें जीतेगी।

भाजपा के पास 56 में से 28 सीटें

राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 56 में से 28 सीटें हैं जिसमें पार्टी विधायक किरोड़ी लाल मीना द्वारा खाली की गई एक सीट भी शामिल है, जो अब राजस्थान में मंत्री बन गए हैं। इस चुनाव के बाद उसके पास कम से कम 29 सीटें होंगी, वहीं उत्तर प्रदेश में विपक्षी इंडिया गठबंधन को 2 सीटों का फायदा हो सकता है, क्योंकि सपा को अपनी सीटों की संख्या एक से बढ़कर 3 होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Day 15 Updates : दिल्ली कूच पर मीटिंग आज-फैसला कल

यह भी पढ़ें : Pankaj Udhas Passed Away : चिट्‌ठी आई है… से प्रसिद्धि गजल गायक पंकज उधास का निधन

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox