होम / Ram Rahim Anti Drug Campaign : डेरामुखी ने बागपत आश्रम से चलाई नशे के खिलाफ मुहीम

Ram Rahim Anti Drug Campaign : डेरामुखी ने बागपत आश्रम से चलाई नशे के खिलाफ मुहीम

• LAST UPDATED : December 4, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Ram Rahim Anti Drug Campaign, चंडीगढ़ : फरलो लेकर जेल से बाहर आया राम रहीम दो हफ्ते बाद फिर सक्रिय हो गया है। बागपत आश्रम (उत्तर प्रदेश) से डेरा प्रमुख ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा नशे के खिलाफ चलाई मुहिम शुरू कर दी है। इस मुहिम के जरिए राम रहीम प्रदेश के 13 जिलों के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेगा। आश्रम की ओर से डेरा प्रमुख के कार्यक्रम का शेड्यूल बनाकर जारी किया गया है। हालांकि, 3 दिसंबर से इसकी शुरुआत हो चुकी है, जो 9 दिसंबर तक जारी रहेगी।

30 माह में डेरामुखी 8 बार पैरोल ले चुका

मालूम रहे कि 30 माह में डेरामुखी 8 बार पैरोल ले चुका है। डेरामुखी राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। कुछ दिन पहले राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। दुष्कर्म और हत्या के केस में सजायाफ्ता राम रहीम मंगलवार को 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आ गया। पुलिस व खुफिया विभाग ने जेल परिसर के नजदीक सुबह 4 बजे से डेरा डाला हुआ है।

गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। चार दिन पहले राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। उसे डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम छोड़कर आएगी। जेल में रामरहीम को कैदी नंबर 8647 दिया गया है। वह 12वीं बार जेल से बाहर आएगा। उसे आठवीं बार पैरोल या फरलो मिली है।

जानिए अभी तक इतनी बार पैरोल मिली

  • 24 अक्टूबर, 2020 में पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए ये 1 दिन की पैरोल दी।
  • दूसरी पैरोल भी 21 मई 2021 को बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की दी गई।
  • 7 फरवरी 2022 को तीसरी पैरोल 21 दिनों की दी गई।
  • जून-2022 को चौथी पैरोल एक महीने की।
  • अक्टूबर 2022 को पांचवीं पैरोल 40 दिनों की।
  • 21 जनवरी 2023 को छठी 40 दिन की।
  • 20 जुलाई 2023 को सातवीं पैरोल 30 दिन।
  • 18 नवंबर 2023 को 21 दिनों की 8वीं पैरोल।

यह भी पढ़ें : CM on Lok Sabha and Assembly Elections : 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ लड़ने के लिए तैयार : मुख्यमंत्री

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Congress : एक बार फिर विवादों में घिरी कांग्रेस, रैली के दौरान जयप्रकाश ने बुजुर्ग को मारी लात, वीडियो हुआ वायरल
HCS Officer Arrests : रिश्वत मामले में महिला अधिकारी चल रही थी फरार, ACB ने दबोची, भेजा जेल
Vipul Goyal in Faridabad : भाजपा प्रत्याशी विपुल को अब इस समाज के लोगों ने दिया अपना समर्थन, जानें
Manohar Lal Khattar : खट्टर ने करनाल के लोगों से किया बड़ा वादा, पूर्व मुख्यमंत्री के इस फैसले से बढ़ेगा रोजगार
Haryana Assembly Poll : निवर्तमान विधायकों को इस तारीख से पहले खाली करने होंगे सरकारी आवास
Haryana Election 2024: ‘कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं…, बीच चुनाव में खट्टर का शैलजा को खुला ऑफर
Haryana Crime : छोटी सी रकम के लिए साहूकार ने मजदूर पर किया जुल्म, पीट पीट कर किया बुरा हाल ,सदमे में गरीब ने की आत्महत्या
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox