होम / Sahara Group Chief Subrata Roy Passes Away : नहीं रहे सुब्रत रॉय, 75 वर्ष की आयु में निधन

Sahara Group Chief Subrata Roy Passes Away : नहीं रहे सुब्रत रॉय, 75 वर्ष की आयु में निधन

• LAST UPDATED : November 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Sahara Group Chief Subrata Roy Passes Away, मुंबई : देश के प्रमुख व्यापारी एवं सहारा इंडिया समूह के फाउंडर सुब्रत रॉय (75) का मंगलवार देर रात को निधन हो गया। मालूम रहे कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती सुब्रत रॉय ने मंगलवार देर रात अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सहित कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है।

सहारा ग्रुप ने बयान जारी कर कहा कि सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा का कार्डियो अरेस्ट के बाद कल रात 10.30 बजे निधन हो गया। बयान में कहा गया है कि वह हाइपरटेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। स्वास्थ्य लगातार खराब होने के चलते उन्हें 12 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुब्रत रॉय का जन्म बिहार के अररिया में 10 जून 1948 को हुआ था। उन्होंने गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिजनेस की शुरुआत भी वहीं से की थी।

राष्ट्रीय सहारा नाम का अखबार …

सहारा ग्रुप ने 1992 में सहारा ग्रुप ने राष्ट्रीय सहारा नाम का अखबार निकाला। साथ ही कंपनी ने सहारा टीवी नाम से टीवी चैनल भी शुरू किया था। गौरतलब है कि सहारा ग्रुप मीडिया, रियल एस्टेट, फाइनेंस सहित कई सेक्टर में काम करती हैं।

संरक्षक और प्रेरणा के स्रोत थे सुब्रत रॉय

समूह ने बयान में कहा, सहारा इंडिया परिवार अत्यंत दुख के साथ हमारे सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता और अध्यक्ष माननीय ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय सहारा के निधन की सूचना दे रहा है। बयान में उन्हें एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी बताते हुए कहा गया है कि उनके निधन से हुई क्षति को संपूर्ण सहारा इंडिया परिवार गहराई से महसूस करेगा।

सहाराश्री जी उन सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति, एक संरक्षक और प्रेरणा के स्रोत थे, जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला। सहारा इंडिया परिवार रॉय की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को आगे बढ़ाने में उनके दृष्टिकोण का सम्मान करना जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें : Murder of Roadways Employee : रोडवेज कर्मचारी की हत्या की गूंज पूरे प्रदेश में गूंजी, रोडवेज का चक्का जाम

यह भी पढ़ें : 4 Children Fed Poison in Rohtak : पिता ने अपने 4 बच्चों को खिलाया जहर, 3 की मौत, 1 गंभीर

यह भी पढ़ें : Rohtak Murder News : दिवाली की रात युवक की गोली मारकर हत्या

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox