होम / Surajkund Mela 2024 : फरीदाबाद में मेला आज से शुरू, राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन

Surajkund Mela 2024 : फरीदाबाद में मेला आज से शुरू, राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन

• LAST UPDATED : February 2, 2024
  • गुजरात है थीम स्टेट, संस्कृति से होंगे रू-ब-रू

India News (इंडिया न्यूज़), Surajkund Mela 2024, चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का आज शुभारंभ होने जा रहा है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 3 बजे मेले का उद्घाटन करेंगी। मेले को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने बताया कि 37वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला 18 फरवरी तक चलेगा।

वहीं आपको यह भी बता दें कि इस बार मेले में गुजरात थीम राज्य है। मेले में पर्यटकों को गुजरात की विरासत और संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। वहीं मेले में मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और त्रिपुरा के कलाकार कला, शिल्प, व्यंजन और प्रदर्शन कला का प्रदर्शन करेंगे। पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शाम को मुख्य चौपाल पर किया जाएगा। असम से बिहू, बरसाना की होली, पंजाब से भांगड़ा, हरियाणा से लोक नृत्य, हिमाचल प्रदेश से जमकड़ा का लोग जमकर लुत्फ उठाएंगे।

जानिए ये देश रहेंगे भागीदार

37वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में जा देश हिस्सा ले रहे हैं उनमें नाइजीरिया, मॉरीशस, म्यांमार, बोत्सवाना, कोमोरोस, इस्यातिनी, इथियोपिया, सेशेल्स, टोगो, युगांडा, गाम्बिया, घाना, गिनी बिसाऊ, केन्या, मेडागास्कर, मलावी, माली, मोजाम्बिक, नामीबिया, अल्जीरिया, आर्मेनिया, बांग्लादेश, प्रिंसिपी, सेनेगल, जान्थिया, जिम्बाब्वे,, बेलारूस, कांगो, डोमिनिकन, मिस, एस्टोनिया, आयरलैंड, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लेबनान, नेपाल, रूस, श्रीलंका, सीरिया, थाईलैंड, ट्यूनीशिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, उज्बेकिस्तान, भूटान, कैमरून और जॉर्डन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Reactions on Budget : बजट समृद्धिशाली और स्थाई सरकार का परिचायक : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Haryana Roadways Strike : प्रदेश में 16 फरवरी को फिर हड़ताल पर रोडवेज कर्मचारी

यह भी पढ़ें : Haryana IPS Transfers : प्रदेश में 15 आईपीएस समेत 71 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024:’ उम्मीद पर तो दुनिया कायम है’, गठबंधन को लेकर अब भी आस लगाए बैठे हैं राघव चड्ढा
Haryana CM Nayab Singh Saini: चुनाव की तारीख बदलने पर विपक्ष था हमलावर, अब नायाब सैनी ने दे दिया करारा जवाब
Panipat Crime News : पानीपत के कपड़ा व्यापारी से मांगी एक करोड़ रुपए की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी 
AAP-Congress Alliance : हरियाणा में AAP और Congress के गठबंधन पर छा रहे काले बादल, अभी तक तय नहीं हुआ फ़ैसला 
Palwal News : पलवल के खेतों में मिला नवजात शिशु का शव
Fatehabad News : बेटे के साथ जमीन विवाद के चलते पिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पांच पेज का सुसाइड नोट मिला 
Haryana Assembly Election 2024 : लाइसेंस धारक आग्नेयास्त्र और हथियार पुलिस स्टेशन-डीलर के पास करवाए जमा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox