होम / Vikram Lander Landing Updates : ‘विक्रम’ लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर एक बार फिर सॉफ्ट लैंडिंग की : इसरो

Vikram Lander Landing Updates : ‘विक्रम’ लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर एक बार फिर सॉफ्ट लैंडिंग की : इसरो

• LAST UPDATED : September 4, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Vikram Lander Landing Updates, बेंगलुरु : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को कहा कि ‘विक्रम’ लैंडर उम्मीद भरे एक प्रयोग से सफलतापूर्वक गुजरा और इसने चंद्रमा की सतह पर एक बार फिर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि कमांड मिलने पर ‘विक्रम’ (लैंडर) ने इंजनों को ‘फायर’ किया, अनुमान के मुताबिक करीब 40 सेंटीमीटर तक खुद को ऊपर उठाया और आगे 30-40 सेंटीमीटर की दूरी पर सुरक्षित लैंड किया।

विक्रम’ लैंडर अपने मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में और आगे बढ़ा

इसरो ने कहा कि ‘विक्रम’ लैंडर अपने मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में और आगे बढ़ गया। इसरो ने कहा कि अभियान की महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रक्रिया से अब भविष्य में ‘सैंपल’ वापसी और चंद्रमा पर मानव अभियान को लेकर आशाएं बढ़ गई हैं। इसरो ने पोस्ट में कहा, ‘‘‘विक्रम’ ने एक बार फिर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की। ‘विक्रम’ लैंडर अपने उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में और आगे बढ़ा। यह उम्मीद भरे एक प्रयोग से सफलतापूर्वक गुजरा। कमांड मिलने पर इसने इंजनों को ‘फायर’ किया, अनुमान के मुताबिक करीब 40 सेंटीमीटर तक खुद को ऊपर उठाया और आगे करीब 30-40 सेंटीमीटर की दूरी पर सुरक्षित लैंड किया।’’

अंतरिक्ष एजेंसी ने लिखा, ‘‘महत्व क्या है? : इस प्रक्रिया से भविष्य में ‘सैंपल’ वापसी और चंद्रमा पर मानव अभियान को लेकर आशाएं बढ़ गई हैं। ‘विक्रम’ की प्रणालियां ठीक तरह से काम कर रही हैं और वे ठीक हालत में हैं, लैंडर में मौजूद रैम्प और उपकरणों को बंद किया गया और प्रयोग के बाद पुन: सफलतापूर्वक तैनात किया गया।’’ भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के ‘विक्रम’ लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इतिहास रच दिया था। भारत चंद्रमा की सतह पर पहुंचने वाला चौथा देश और इसके दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।

यह भी पढ़ें : Chandrayaan 3 के रोवर ने लैंडर की पहली फोटो भेजी

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024:’ उम्मीद पर तो दुनिया कायम है’, गठबंधन को लेकर अब भी आस लगाए बैठे हैं राघव चड्ढा
Haryana CM Nayab Singh Saini: चुनाव की तारीख बदलने पर विपक्ष था हमलावर, अब नायाब सैनी ने दे दिया करारा जवाब
Panipat Crime News : पानीपत के कपड़ा व्यापारी से मांगी एक करोड़ रुपए की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी 
AAP-Congress Alliance : हरियाणा में AAP और Congress के गठबंधन पर छा रहे काले बादल, अभी तक तय नहीं हुआ फ़ैसला 
Palwal News : पलवल के खेतों में मिला नवजात शिशु का शव
Fatehabad News : बेटे के साथ जमीन विवाद के चलते पिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पांच पेज का सुसाइड नोट मिला 
Haryana Assembly Election 2024 : लाइसेंस धारक आग्नेयास्त्र और हथियार पुलिस स्टेशन-डीलर के पास करवाए जमा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox