होम / 10 Cases of Swine Flu in Mohali: मोहाली में डेढ़ महीने में आये स्वाइन फ्लू के 10 मामले

10 Cases of Swine Flu in Mohali: मोहाली में डेढ़ महीने में आये स्वाइन फ्लू के 10 मामले

• LAST UPDATED : September 8, 2022

इंडिया न्यूज, 10 Cases of Swine Flu in Mohali: मोहाली में पिछले डेढ़ महीने में स्वाइन फ्लू के 10 मामले सामने आए। जिले में अब तक 158 मामले सामने आये। डेंगू के मरीजों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। सिविल सर्जन आदर्शपाल कौर ने कहा स्वाइन फ्लू और डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

घर-घर जाकर डेंगू विरोधी अभियान चलाने को कहा

मेडिकल स्टाफ को मरीजों के सुरक्षित प्रबंध के बारे में पूरी जानकारी दी गयी हैं। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य बीमारियों की रोकथाम पर सिविल सर्जन ने सभी अधिकारियों को इन बीमारियों के लक्षणों, कारणों, रोकथाम और उपचार के बारे में लोगों को जागरूक करने और घर-घर जाकर डेंगू विरोधी अभियान चलाने को कहा है।

यह भी पढ़ें : Amit Shah’s Security Breach in Mumbai : अमित शाह के आसपास मंडराता रहा संदिग्ध, गिरफ्तार

अक्टूबर में बढ़ सकते हैं डेंगू मामले

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अक्टूबर में डेंगू के मामले बढ़ सकते हैं इसलिए जागरूकता के साथ-साथ घर-घर जाकर जांच करना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने कर्मचारियों को मास्क पहनने बार-बार हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे कोविड-उपयुक्त प्रोटोकॉल के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : Covid 19 in India Today : देश में आज इतने केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox